फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन ने मचाई तबाही, मलबे में समा गईं गाड़ियां, देखें तस्वीरें

Mon, 17 Aug 2020 12:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के बाद भूस्खलन ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग में रविवार रात और सोमवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बाद भूस्खलन ने जमकर तबाही मचाई। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां मलबे में समा गईं। सर्कुलर रोड का एक हिस्सा नाले में जा गिरा। इससे तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कुछ ऐसा ही मंजर पीरको रोड पर भी देखने को मिला, जहां सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां भूस्खलन की चपेट में आ गईं। इससे यातायात प्रभावित हो गया है। जिसे बहाल करने का काम जारी है।
विज्ञापन

2 of 5
बारिश के बाद भूस्खलन ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
उधर, बिलावर में छह दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश से धार डुगनू में सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया था जो रविवार को भी बहाल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

3 of 5
बारिश के बाद भूस्खलन ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

4 of 5
बारिश के बाद भूस्खलन ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
वहीं आए दिन मौसम के करवट बदलने से सड़क पर यातायात बहाल करने में विभाग को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें- Baramulla Attack: नाका पार्टी पर आतंकी हमला, एक एसपीओ और सीआरपीएफ के दो जवान शहीद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश के बाद भूस्खलन ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क पर पड़ी चट्टानों को उठाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से सड़क पर यातायात बहाल न होने से दूरदराज के इलाके के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें