फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी से लेकर रधुनाथ मंदिर तक यहां करें दर्शन, देखें बावे वाली माता के धाम के मनमोहक दृश्य

Sun, 16 Aug 2020 12:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में आज से धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। माता वैष्णो देवी की यात्रा भी शुरू हो गई है। यात्रा शुरू होने के पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम है। स्थानीय लोग ही यात्रा में शामिल हुए हैं। सभी की स्कैनिंग की जा रही है। यात्रा में उन्हीं श्रद्धालुओं को शामिल होने की अनुमति दे जा रही है जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण करा रखा है। यात्रा शुरू होने के पहले दिन जम्मू से माता वैष्णो देवी के धाम पहुंचे लोगों ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ महीने में एक बार माता के दर्शन करने अवश्य आते थे। वहीं यात्रा शुरू होने के पहले दिन यहां आकर वह स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के कारण यात्रा 18 मार्च से बंद थी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण ऑनलाइन करवाना होगा।
विज्ञापन

3 of 7
माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू - फोटो : अमर उजाला
दूसरे प्रदेशों और जम्मू-कश्मीर के रेड जोन जिलों के लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट भी अपनी साथ रखनी होगी। इसकी जांच भवन को जाने के दौरान हेलीपैड, ड्योढ़ी गेट, बाणगंगा, कटरा में की जा रही है।
 
 
 

4 of 7
माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू - फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखना होगा ध्यान
श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों के लिए मास्क, फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा। भीड़ से बचने के लिए अटका आरती और विशेष पूजा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भक्तों की सुविधा के लिए क्लाक रूम खोला गया है जबकि कंबल स्टोर बंद हैं।
 
 
विज्ञापन

5 of 7
बावे वाली माता का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
उधर, जम्मू शहर स्थित बावे वाली माता का मंदिर भी भक्तों के लिए खोल दिया गया है।
 
विज्ञापन

6 of 7
रघुनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही रघुनाथ मंदिर भी भक्तों के लिए खोल दिया गया है। स्थानीय लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रघुनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के इंतजामों के साथ ही लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें