कुलगाम में CRPF चेकपोस्ट पर हमले से दो दिन पहले नाबालिग ने जवानों को क्या धमकी दी थी?
कुलगाम के नौपोरा अखरन में सीआरपीएफ की टीम पर आतंकी हमले के ठीक दो दिन पहले सोमवार को नाके पर खड़े एक किशोर ने धमकी दी थी। किशोर ने धमकी देते हुए कहा कि हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं...। जांच एजेंसियां घटनाक्रम जोड़ रहीं हैं। नाकों पर तैनात जवानों को संदिग्ध गतिविधि हल्के में न लेने के निर्देश दिए गए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कुलगाम के नौपोरा अखरन में सोमवार को एक किशोर जवानों के सामने बेहद आक्रामक अंदाज में खड़ा हो जाता है। उसने साफ शब्दों में धमकी देते हुए कहा कि हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं... चूंकि किशोर उम्र में काफी छोटा था और देखने में दसवीं का विद्यार्थी लगता था, ऐसे में तैनात जवानों ने उसकी इस हरकत को गंभीरता से नहीं लिया।
ठीक दो दिन बाद आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमला कर दिया। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि कहीं इस नाबालिग का इस्तेमाल रेकी के लिए तो नहीं किया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 15
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
कुलगाम CRPF हमले से पहले नाबालिग की धमकी और आतंकी हमले के बीच क्या संबंध होने की जांच हो रही है?
सीआरपीएफ के नाके पर हुए आतंकी हमले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले और सनसनीखेज पहलू सामने आ रहे हैं। बुधवार को जब नौपोरा अखरन इलाके में सीआरपीएफ कर्मियों को निशाना बनाकर हमला हुआ और जांच एजेंसियों ने घटनाक्रम की कड़ियों को आपस में जोड़ना शुरू किया तो सुरक्षा अधिकारियों के होश उड़ गए। अब पुलिस और खुफिया तंत्र उस किशोर की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
3 of 15
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
एजेंसियां गहन जांच कर रही हैं कि क्या वह छात्र किसी स्थानीय आतंकी मॉड्यूल या ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क के इशारे पर चौकी की रेकी करने आया था अथवा उसे जवानों का मनोबल परखने या माहौल भांपने के लिए जानबूझकर भेजा गया था। अब सुरक्षा अधिकारियों ने नाकों पर तैनात जवानों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चेतावनी को हल्के में न लेने के सख्त निर्देश दिए हैं।
4 of 15
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
पेड़ों की आड़ लेकर की थी अंधाधुंध गोलीबारी
बुधवार को हुए आतंकी हमले की भौगोलिक और रणनीतिक संवेदनशीलता ने भी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। कुलगाम में पेड़ों की आड़ लेकर हथियारों से लैस आतंकवादियों ने अचानक सीआरपीएफ के नाके पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
5 of 15
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मीर बाजार के पास स्थित जंगली, दलदली और संकरे रास्तों की तरफ भाग निकले। यह इलाका श्रीनगर से करीब 75 किलोमीटर दूर है और रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। इसके चलते इस हमले को गंभीर माना जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 15
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
हर छोटे-बड़े वाहन की सघन जांच, रास्तों की किलेबंदी
हमलावर आतंकियों के भाग निकलने के तमाम संभावित रास्तों की किलेबंदी कर दी गई है। जिस दलदली इलाके और घनी झाड़ियों की आड़ में आतंकी भागे थे वहां चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। पूरे जिले में अतिरिक्त बैरिकेड्स लगाने के साथ-साथ बख्तरबंद गाड़ियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
7 of 15
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम से लेकर किश्तवाड़ और घाटी के अन्य संवेदनशील संपर्क मार्गों पर सुरक्षा चौकियों को अभेद्य बना दिया गया है, जहां से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की सघन जांच और लोगों की तलाशी ली जा रही है जिससे पूरी घाटी में हाई अलर्ट जैसी स्थिति बनी हुई है।
8 of 15
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
कई संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ
खुफिया एजेंसियों ने तकनीकी और मानवीय खुफिया तंत्र को भी पूरी ताकत से झोंक दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज बारीकी से खंगाले जा रहे हैं। आतंकी के मोबाइल के डंप डेटा के जरिए पता लगाने की कोशिश हो रही है कि हमले के वक्त इलाके में कौन-कौन से संदिग्ध नंबर सक्रिय थे। इन आतंकियों को स्थानीय स्तर पर किसने मदद पहुंचाई।
9 of 15
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
कुलगाम में CRPF जवानों पर हमले के पीछे किस आतंकी संगठन और किस स्थानीय आतंकी का नाम सामने आया है?
सुरक्षा एजेंसियों ने लश्कर-ए-ताइबा और अन्य सक्रिय आतंकी संगठनों से जुड़े स्लीपर मॉड्यूल्स और ओवरग्राउंड वर्कर्स की धरपकड़ तेज कर दी है। इस सिलसिले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्त पूछताछ की जा रही है।
10 of 15
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
कुलगाम में CRPF जवानों पर हमले के पीछे किस आतंकी संगठन और किस स्थानीय आतंकी का नाम सामने आया है?
पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर नामक संगठन द्वारा सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के साइबर सेल और सोशल मीडिया विंग भी सक्रिय हो गए हैं। साइबर विशेषज्ञ उन तमाम ऑनलाइन हैंडल्स और डिजिटल चैनलों को ट्रैक कर रहे हैं जो इस तरह के अफवाह को फैलाने में जुटे हैं। इसके अलावा सर्दियों की दस्तक से पहले ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों से निचले मैदानी क्षेत्रों की ओर आतंकियों की संभावित घुसपैठ और आवाजाही को रोकने के लिए खुफिया-आधारित अभियानों को और तेज कर दिया गया है।
11 of 15
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
अब चुन-चुनकर मारे जाएंगे आतंकी
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने आतंकवादियों को कड़ा संदेश दिया है। जवान ने इस कायराना हमले पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। अब हमलावरों के बचने का कोई रास्ता नहीं है। वीडियो संदेश में जवान ने बताया कि हाल ही में सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) ने इस बात पर संतोष जताया था कि इस वर्ष बल का एक भी जवान घायल नहीं हुआ है, जो कि बड़ी उपलब्धि थी।
12 of 15
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF चेकपोस्ट पर हमला कब और कहां हुआ, कितने जवान घायल हुए?
बता दें कि कुलगाम जिले में दो आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के नाके पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आतंकी नाके से करीब 50 मीटर दूर जंगल क्षेत्र से आए और वारदात के तुरंत बाद पैदल ही जंगल की ओर भाग निकले। जवाबी कार्रवाई में जान बचाकर भागे एक आतंकी का मोबाइल फोन घटनास्थल पर गिर गया। इसे सुरक्षा एजेंसियों ने कब्जे में लिया है।
13 of 15
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। घटना ऐसे समय हुई जब उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी कुलगाम जिले में ही मौजूद थे। हालांकि, वह हमले वाली जगह के पास नहीं थे।
14 of 15
कुलगाम में आतंकी हमले में घायल जवान
- फोटो : पीटीआई
पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे हुई। श्रीनगर से लगभग 75 किलोमीटर दूर और कड़ी सुरक्षा वाले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से बमुश्किल एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित नौपोरा अखरन इलाके में सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन का दल नियमित डयूटी पर था। इसी दौरान दो आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
गोलीबारी में हेड कांस्टेबल सोमबीर सिंह, कांस्टेबल राकेश दास और कांस्टेबल संतोष चंदू घायल हो गए। तीनों को तत्काल जीएमसी अनंतनाग में भर्ती कराया गया। संतोष चंदू के पेट तथा रीढ़ की हड्डी में गोलियां लगी हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पश्चिम बंगाल निवासी चंदू को बाद में एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल लाया गया। यहां उनको हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार हमलावरों में से एक ने नाके पर फायरिंग की, जबकि दूसरा उसे कवर दे रहा था।