फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम आतंकी हमला: 'हमला करो और भाग जाओ', मुठभेड़ के बजाय आतंकियों का नया पैंतरा; पहले भी सामने आया ये तरीका

Thu, 12 Nov 2026 12:42 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आतंकी मुठभेड़ में सीधे उलझने के बजाय बचकर हमला कर भागने की रणनीति है। हाल के दिनों में आतंकियों ने हमला करने का पैंतरा बदल दिया है। ईंट भट्ठे पर श्रमिक की हत्या से अनंतनाग में पुलिसकर्मी पर हमले तक ऐसा ही तरीका दिखाई दिया है। बुधवार को कुलगाम हमले के बाद आतंकी फरार हो गए। सीसीटीवी में 18 से अधिक गोलियों की आवाज सुनाई दी गई है।
विज्ञापन
1 of 14
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई
सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और पहाड़ों से लेकर जंगलों तक हुई मुठभेड़ों में आतंकियों के सफाये के बाद अब बचे हुए आतंकी सुरक्षाबलों से आमने-सामने की मुठभेड़ में उलझने के बजाय अचानक हमला कर फरार होने की रणनीति अपना रहे हैं।

कुछ सेकेंड की गोलीबारी, अचानक निशाना और फिर सुरक्षित रास्ते से भाग निकलना। कुलगाम में सीआरपीएफ नाके पर हुआ ताजा हमला इसी तरीके की ओर इशारा कर रहा है। हमलावरों ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फरार हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई
इस तरीके में हमलावर लंबे समय तक किसी स्थान पर नहीं रुकते और न ही सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में उलझते हैं। अचानक हमला कर भागने से उनकी पहचान और ठिकाने तक पहुंचना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 14
कुलगाम में आतंकी हमले में घायल जवान - फोटो : पीटीआई
हमले में इस्तेमाल वाहन, भागने के रास्ते और स्थानीय मदद की संभावना की जांच भी अहम हो जाती है। कुलगाम हमले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में 18 से अधिक राउंड फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है। सुरक्षा एजेंसियों को इस हमले के पीछे लश्कर के एक+एक यानी दो आतंकियों की जोड़ी होने का शक है।

4 of 14
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई
कुलगाम में श्रमिक, अनंतनाग में पुलिसकर्मी बने निशाना
कुलगाम में यह तरीका पहली बार सामने नहीं आया है। इसी साल 31 जुलाई को जिले के केलम में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों पर आतंकियों ने गोलीबारी की थी। दोनों श्रमिकों की बाद में मौत हो गई थी। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए थे। 

 
विज्ञापन

5 of 14
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी को निशाना बनाया था। उन पर भी अचानक नजदीक से गोलीबारी की गई थी। इसमें वह बलिदान हुए थे। इन घटनाओं में एक समान बात यह रही कि आतंकी व उनके स्लीपर सेल मुठभेड़ में उलझने के बजाय अचानक गोलीबारी कर भागने का रास्ता चुना।
विज्ञापन

6 of 14
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई

मददगारों की पहचान कर कार्रवाई जरूरी

पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा, जम्मू-कश्मीर में सक्रिय 60 से 70 आतंकियों में करीब 95 प्रतिशत पाकिस्तानी हैं। स्थानीय मदद के बिना उनके लिए यहां काम करना संभव नहीं है। ऐसे में आतंकियों के साथ उनके मददगारों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी है। स्थानीय युवाओं का आतंकवादी संगठनों में शामिल होना कम हुआ है, जो पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय है।
 
विज्ञापन

7 of 14
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई

यह था पूरा मामला

बता दें कि कुलगाम जिले में दो आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के नाके पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आतंकी नाके से करीब 50 मीटर दूर जंगल क्षेत्र से आए और वारदात के तुरंत बाद पैदल ही जंगल की ओर भाग निकले। जवाबी कार्रवाई में जान बचाकर भागे एक आतंकी का मोबाइल फोन घटनास्थल पर गिर गया। इसे सुरक्षा एजेंसियों ने कब्जे में लिया है।

 

8 of 14
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई
आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। घटना ऐसे समय हुई जब उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी कुलगाम जिले में ही मौजूद थे। हालांकि, वह हमले वाली जगह के पास नहीं थे। 

 

9 of 14
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई
पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे हुई। श्रीनगर से लगभग 75 किलोमीटर दूर और कड़ी सुरक्षा वाले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से बमुश्किल एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित नौपोरा अखरन इलाके में सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन का दल नियमित डयूटी पर था। इसी दौरान दो आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

10 of 14
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई
गोलीबारी में हेड कांस्टेबल सोमबीर सिंह, कांस्टेबल राकेश दास और कांस्टेबल संतोष चंदू घायल हो गए। तीनों को तत्काल जीएमसी अनंतनाग में भर्ती कराया गया। संतोष चंदू के पेट तथा रीढ़ की हड्डी में गोलियां लगी हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पश्चिम बंगाल निवासी चंदू को बाद में एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल लाया गया। यहां उनको हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार हमलावरों में से एक ने नाके पर फायरिंग की, जबकि दूसरा उसे कवर दे रहा था।

11 of 14
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई

आतंकियों पर कार्रवाई के लिए खुली छूट, चुन-चुनकर सफाया करेंगे: एलजी

सीआरपीएफ नाके पर हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों को खुली छूट दे दी गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को स्पष्ट किया कि हमलावर आतंकियों को ढूंढ़कर सफाया करेंगे। उन्होंने श्रीनगर स्थित लोक भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा हालात की समीक्षा करते हुए आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने हमले को कायरतापूर्ण आतंकी कृत्य करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। इससे पहले उपराज्यपाल ने श्रीनगर के बेस अस्पताल में जाकर घायल सीआरपीएफ जवान के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से जवान की स्थिति पर चर्चा की। घायल दो अन्य जवानों की हालत स्थिर है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

 

12 of 14
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई

एक जवान के पैर में और दूसरे के हाथ में लगी गोली

अधिकारियों के अनुसार, असम निवासी कांस्टेबल राकेश दास के पैर में गोली लगी है जबकि हेड कांस्टेबल सोमवीर सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी है। सोमवीर और राकेश को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अनंतनाग के जिला उपायुक्त ने जीएमसी अनंतनाग पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य व इलाज की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

 

13 of 14
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई

आतंकियों के भागने के रास्ते सील

हमले के बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के अतिरिक्त सुरक्षा दस्ते तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। सुरक्षाबलों में ने ने आसपास के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। आतंकियों के भागने के सभी संभावित रास्तों पर कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके की दुकानों सहित आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही हैं। 


 
विज्ञापन

14 of 14
वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला

जुलाई में दो श्रमिकों की टारगेट किलिंग हुई थी

वारदात स्थल का क्षेत्र पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के करीब स्थित है जो कुलगाम को जम्मू संभाग के रामबन, रियासी और जो जिलों से जोड़ती है। इसी वर्ष 31 जुलाई को कुलगाम में एक ईंट भट्ठे पर हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की मौत हो गई थी। जुलाई में ही आतंकवादियों ने पड़ोसी जिले अनंतनाग में एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें