फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए जम्मू-कश्मीर में किस जगह पर लगी है खास प्रदर्शनी, बांस की कलाकृतियां भा लेंगी दिल

Mon, 08 Feb 2021 03:01 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
कला केंद्र में लगी प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू जिले के बिक्रम चौक कला केंद्र में हस्तशिल्प और हथकरघा विभाग की प्रदर्शनी और शिल्प मेला कारीगरों और कलाकारों के लिए राहत लेकर आया है। कोरोना महामारी के बीच इन कारीगरों को 11 महीने बाद काम मिला है। प्रदर्शनी और शिल्प मेले में ये लोग अपने सामान को बेच पा रहे हैं। अब जाकर इन कारीगरों को राहत मिल पाई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
कला केंद्र में लगी प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
यह मेला करीब 14 दिन तक चलेगा जिससे कलाकारों को अच्छी कमाई की उम्मीद है। मीरां साहिब से लकड़ी पर नकाशी का काम करने वाले कलाकार अनिल कुमार ने कहा कि लॉकडाउन ने हमारे काम को काफी प्रभावित किया है।
विज्ञापन

3 of 5
कला केंद्र में लगी प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
न काम, न कोई कमाई का स्रोत, जिस काम के सहारे हम अपना परिवार का खर्च चलाते थे, वह ही बंद पड़ा था। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी है। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य काम लकड़ी पर नकाशी करना है।

4 of 5
कला केंद्र में लगी प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
कारीगर ने बताया कि विभिन्न प्रकार के डिजाइन के साथ बेलन और चकली बनाने का ऑर्डर भी वह लेते हैं। कुछ समय से अब दोबारा ऑर्डर मिलने लगे हैं।  बांस से बनी कलाकृतियां प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बनीं हैं। वहीं प्रदर्शनी में और भी कई चीजें हैं जो लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कला केंद्र में लगी प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
गुढ़ा सलाथिया में विभाग की ओर से चलाए जा रहे सेंटर में बैंबू आर्ट बच्चों को भी सिखाया जा रहा है। इस शिल्प मेले में जम्मू संभाग के सभी जिलों से कारीगर हिस्सा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: चिनाब में वाटर राफ्टिंग की मेजबानी करेगा डोडा, जानिए कब होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें