- नड्डा ने जम्मू कश्मीर में तैयार की थी भाजपा की नर्सरी
- जम्मू कश्मीर के प्रदेश स्तर ही नहीं जिला स्तर के नेताओं को भी जानते हैं जे पी नड्डा
- भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रत्येक चुनाव में नड्डा आते रहे हैं जम्मू कश्मीर
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जगत प्रकाश नड्डा जम्मू कश्मीर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता से लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा में विभिन्न अहम पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वालों में शामिल रहे है। नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से प्रदेश में भाजपा नेता बेहद खुश है।