फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए नवनियुक्त भाजपाध्यक्ष नड्डा का कश्मीर कनेक्शन, कुछ इस तरह तैयार की थी पार्टी की नर्सरी

Tue, 21 Jan 2020 12:51 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जेपी नड्डा - फोटो : फाइल, अमर उजाला
  • नड्डा ने जम्मू कश्मीर में तैयार की थी भाजपा की नर्सरी 
  • जम्मू कश्मीर के प्रदेश स्तर ही नहीं जिला स्तर के नेताओं को भी जानते हैं जे पी नड्डा 
  • भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रत्येक चुनाव में नड्डा आते रहे हैं जम्मू कश्मीर 

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जगत प्रकाश नड्डा जम्मू कश्मीर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता से लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा में विभिन्न अहम पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वालों में शामिल रहे है। नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से प्रदेश में भाजपा नेता बेहद खुश है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जेपी नड्डा - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विद्यार्थी परिषद के नेता के तौर पर प्रदेश में संघ व भाजपा नेताओं से उनकी गहरी मित्रता रही और भाजयुमो का अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का जो क्रम शुरू किया वह अब तक जारी रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
जेपी नड्डा - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के प्रदेश स्तर के पार्टी नेताओं को ही नहीं जिला स्तर के नेताओं को भी नड्डा नाम से जानते है। लगभग हर विधानसभा व लोकसभा चुनाव में उनका प्रदेश में आना हुआ हैं और उनकी सलाह पर प्रदेश में पार्टी चली भी है।  

4 of 5
जेपी नड्डा - फोटो : फाइल, अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश में संस्थापक सदस्यों में शामिल सरदार विरेंद्रजीत सिंह ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि वह प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी के तौर पर नई दिल्ली पहुंचे तो उस समय कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उन्हें नाम से पुकारा और बिठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेपी नड्डा - फोटो : फाइल, अमर उजाला
वह प्रदेश के हर प्रमुख नेता व कार्यकर्ता को करीब से जानते है। वह संभाग के हर जिले का दौरा कर चुके हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलवीर राम रतन का कहना हैं कि पड़ोसी राज्य हिमाचल का होने के नाते वह जम्मू-कश्मीर की संस्कृति, भाषा के अलावा मुद्दों को भली भांति पहचानते थे और इस कारण प्रदेश में चुनाव के उनके दौरे समय-समय पर होते रहते थे। उनके  साथ काम करके काफी कुछ सीखने को मिलता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें