डुडू बसंतगढ़, फिर छत्रगला और अब बदनोता में आतंकियों की ओर से किए गए हमले साफ कर रहे हैं कि तीन जिलों की सरहद का वे पूरी तरह से फायदा उठा रहे हैं। डुडू बसंतगढ़ से कमलोह गलां, ढग्गर और नुकनाली धार से लेकर कैलाश कुंड से होते हुए छत्रगला का इलाका आतंकियों के लिए एक पुराना रूट रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 15
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : पीटीआई
लोहाई मल्हार और बदनोता में नब्बे के दशक में अशांति के समय भी आतंकी इस इलाके से आसानी से डुडू बसंतगढ़ या फिर बनी सब डिवीजन का रुख करते रहे हैं। सुरक्षाबलों के लिए चुनौती इसलिए भी है चूंकि ये इलाके सड़क संपर्क से जुड़े नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 15
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : पीटीआई
इन इलाकों की चोटियों पर मौसमी ढोंक और नदी नालों के साथ प्राकृतिक गुफाएं आतंकियों के लिए पनाहगार बनती हैं। लोहाई मल्हार के इलाके में इस हमले के बाद इन आतंकियों के कमलोह गला से डुडू बसंतगढ़, फिर ढग्गर, नुकनाली, कैलाश कुंड से होते हुए सियोज धार की ओर निकलने के लिए कई रूट हैं।
4 of 15
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : पीटीआई
इनके कई दिनों तक इसी इलाके में छिपे रहने के भी लिए कई लोकेशन हैं। घने जंगलों के साथ नाले इन इलाकों को एक दूसरे से जोड़ते हैं। ऐसे में सुरक्षाबलों के लिए भी अहम है कि वे तीनों जिलों से संयुक्त रूप से एक बड़ा अभियान चलाकर आतंकियों का खात्मा करें।
विज्ञापन
5 of 15
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : पीटीआई
सुरक्षा एजेंसियों को यह भी अंदेशा है कि छह से सात आतंकियों के इस दल ने डुडू बसंतगढ़ में सुरक्षा बढ़ने के बाद नुकनाली, लोहाई मल्हार के पहाड़ियों और फिर छत्रगलां की पहाड़ियों में कई महीने बिताए।
विज्ञापन
6 of 15
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : पीटीआई
हाल फिलहाल में एजेंसियों को लगातार कुछ संदिग्धों के बिलावर से सटे इलाकों में देखे जाने को लेकर भी इनपुट मिल रहे थे। कोटी गांव में दो सप्ताह पहले एक महिला ने नाले के नजदीक कुछ संग्दिधों को देखने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
7 of 15
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : पीटीआई
उन्होंने उससे खाना मांगा और फिर किसी को न बताने की बात कही थी। बिलावर पुलिस की ओर से बिलावर और आसपास के इलाकों को भी हाल फिलहाल में खंगाला गया था।
8 of 15
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : पीटीआई
बदनोता के स्थानीय लोगो के अनुसार उधमपुर के डुडू बसंतगढ़ की ओर जाने के लिए बदनोता से लगभग एक घंटे का पैदल सफर कडवा तक करना पड़ता है। इसके बाद आसानी से डुडू बसंतगढ़ की ओर जाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। उधर, डगरी टॉप से ढग्गर की ओर जाने में भी आम लोगों को डेढ़ से दो घंटे का ही समय लगता है।
9 of 15
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : अमर उजाला
आतंकियों के डगरी टॉप पर रात में रुकने की आशंका
जिले के बदनोता में सुरक्षाबलों पर गोलीबारी के बाद धुंध और बारिश का फायदा उठाते हुए आतंकी मौके से भाग निकले। सुरक्षा एजेंसियों को मिल रहे इनपुट के अनुसार, ये आतंकी रात को डगरी टॉप तक जा पहुंचे थे। वहां रात बिताने के बाद इनके अलसुबह आगे बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
10 of 15
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : एएनआई
आतंकियों की ओर से कमलोह गला या फिर ढग्गर की ओर उतरने की भी आशंका है। लिहाजा सुरक्षाबलों ने चारों ओर से इन इलाकों की घेराबंदी कर दी है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, आतंकियों को लगातार इलाके में स्थानीय मदद मिलती रही है, क्योंकि लंबे समय तक इन जंगलों में छिपे रहना आतंकियों के लिए आसान नहीं था।
11 of 15
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : ANI
राशन से लेकर अन्य जरूरी चीजें और भोजन आदि उपलब्ध करवाने में स्थानीय मदद से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सक्रिय पूर्व आतंकियों और उनके करीबियों पर भी नजर बनाए हुए हैं। उधर, एजेंसियां इस इलाके में आतंकी मूवमेंट में मदद करने वालों की भी तलाश में जुट गई हैं।
12 of 15
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : अमर उजाला
कठुआ में सेना के गश्ती दल पर आतंकी हमला, जेसीओ समेत पांच जवान बलिदान, पांच घायल
कठुआ जिले के सुदूरवर्ती मछेड़ी इलाके में सोमवार को दोपहर बाद घात लगाए आतंकियों ने सेना के गश्ती दल पर हमला किया। इसमें जेसीओ समेत पांच जवान बलिदान हो गए, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। देर रात तक ऑपरेशन जारी रहा।
13 of 15
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : अमर उजाला
घटना शाम लगभग साढ़े तीन बजे की है, जब बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के 22 गढ़वाल राइफल्स के वाहन पर आतंकियों ने हमला किया। सेना का यह वाहन इलाके में गश्त पर था। वाहन में 10 जवान सवार थे। आतंकियों की ओर से पहले ग्रेनेड फेंका गया। इसके बाद अंधाधुंध गोलाबारी शुरू कर दी गई।
14 of 15
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : पीटीआई
दहशतगर्दों की ओर से स्टील बुलेट के इस्तेमाल का शक है। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। हमले के बाद भागकर आतंकी घने जंगल में भाग निकले। बताया जा रहा है कि आतंकी ऊंचाई वाले इलाके में थे। जब तक सेना के जवान संभलते, तब तक उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी।
उधर, सेना ने ऑपरेशन में पैरा कमांडो को भी शामिल कर लिया है। उन्हें एयरलिफ्ट कर हमले वाले इलाके में ले जाया गया है। सेना की ओर से पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। घायल जवानों को पीएचसी बदनोता में प्राथमिक उपचार के बाद उपजिला अस्पताल बिलावर में भर्ती करवाया गया है।