Navreh festival 2022
- फोटो : बासित जरगर
इस बार कोशिश है कि सभी धर्मों के लोगों को एक मंच पर लाकर पंडितों की वापसी का माहौल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष पूजा अर्चना के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बार इतिहास रचने जा रहे हैं। देश भर से करीब पांच हजार कश्मीरी पंडितों के इस पूजा में शामिल होने की संभावना है।
भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी शारिका मंदिर में पूजा-अर्चना की
भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी शारिका मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद शेर-ए-कश्मीर पार्क में नवरेह मिलन कार्यक्रम हुआ। घाटी में भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ ही पंडितों की सम्मानजनक वापसी की आवाज बुलंद की जाएगी।