फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में जन्माष्टमी की धूम, कश्मीरी पंडितों ने निकाली झांकी, देखिए तस्वीरें

Mon, 30 Aug 2021 04:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों ने झांकी निकाली - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में जन्माष्टमी की धूम है। ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर में कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने झांकी निकाली। इस दौरान सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए। उधर, जम्मू संभाग में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। शहर के मंदिर दुल्हन की तरह सजाए गए हैं। बाजारों में रौनक छाई हुई है। कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व सादगी से मनाया गया था, लेकिन इस बार कोरोना प्रकोप थमने के बाद लोग मंदिरों में कोविड एसओपी के तहत कान्हा के दर्शन कर सकेंगे।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के इस्कान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। मंदिर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इसके साथ रघुनाथ मंदिर और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में जन्माष्टमी पर धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। रात में इस्कान मंदिर में जन्माष्टमी पर होने वाले कार्यक्रम का फेसबुक पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। मंदिर प्रबंधक कमेटियों के सदस्यों ने कहा कि कोविड एसओपी का पालन करवाने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों ने झांकी निकाली - फोटो : बासित जरगर
इससे पहले श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ दिखी।
विज्ञापन

3 of 5
श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों ने झांकी निकाली - फोटो : बासित जरगर
लोगों ने जन्माष्टमी से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी की, जिसमें भगवान श्री कृष्ण की पोशाक, पालना, झूला और मूर्तियां शामिल थीं। शहर के परेड, गांधीनगर, रघुनाथ सहित अन्य बाजारों में मेले जैसा माहौल दिखा।

4 of 5
श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों ने झांकी निकाली - फोटो : बासित जरगर
शहर के नानक नगर स्थित राम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों ने झांकी निकाली - फोटो : बासित जरगर
इस बार यह प्रतियोगिता मंदिर परिसर में रात नौ बजे से होगी। मंदिर कमेटी के सदस्य पप्पू चौधरी ने कहा कि कोविड के कारण शोभायात्रा का आयोजन नहीं किया गया है, लेकिन मंदिर परिसर में दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें