श्रीनगर के 90-फीट इलाके में मातम का माहौल है। उत्तराखंड आपदा में जान गंवाने वाले कश्मीरी इंजीनियर बशारत जरगर के शव को रविवार को सुपुर्दे खाक किया गया। भारी संख्या में लोग इंजीनियर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। परिजनों और रिश्तेदारों की चीत्कारों ने सभी को झकझोर दिया। बता दें कि उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने की घटना के बाद शुक्रवार को कश्मीरी इंजीनियर का शव हुआ बरामद हुआ था। यह इंजीनियर भी उन लोगों में शामिल था जोकि इस घटना के बाद से लापता थे।