फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवाइजरी के बाद कुछ ऐसा हुआ कश्मीर का हाल, खाली हो गए कई पेट्रोल पंप, बहुत कुछ कह रही हैं तस्वीरें

Sat, 03 Aug 2019 08:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
एडवाइजरी के बाद कश्मीर का हाल - फोटो : अमर उजाला
घाटी में अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को जल्द से जल्द लौट जाने की एडवाइजरी जारी करने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। कश्मीर के साथ ही जम्मू संभाग के पुंछ, राजोरी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन आदि जिलों में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों में किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। रोजमर्रा की जरूरत के सामान के साथ ही राशन की खरीदारी शुरू हो गई। पेट्रोल पंपों पर भी लोगों की लंबी कतारें लगीं।


 
विज्ञापन

2 of 10
एडवाइजरी के बाद कश्मीर का हाल - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया। वहां केवल डीजल का स्टॉक था। एटीएम पर भी लंबी लाइनें देखीं गईं। मेडिकल शॉप पर लोग जरूरत की दवाइयां खरीदते देखे गए। इसके साथ ही किराना और सब्जी की दुकानों पर भी भीड़ रहीं। इस बीच अफवाहों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

3 of 10
एडवाइजरी के बाद कश्मीर का हाल - फोटो : अमर उजाला
कभी 35ए को हटाने की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कभी जम्मू को अलग राज्य बनाने और कश्मीर एवं लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की अफवाह।

 

4 of 10
एडवाइजरी के बाद कश्मीर का हाल - फोटो : अमर उजाला
यह अफवाह भी फैली कि राज्य पुलिस के जवानों को हथियार जमा करने को कहा गया है। उनकी जगह सीआरपीएफ कर्मियों की तैनाती की जाएगी। आधी रात के बाद यह अफवाह भी तैरने लगी कि केंद्रीय रक्षा मंत्री रात में ही कश्मीर पहुंचने वाले हैं।


 
विज्ञापन

5 of 10
एडवाइजरी के बाद कश्मीर का हाल - फोटो : अमर उजाला
अफवाहों के बीच श्रीनगर समेत पूरी घाटी में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रही। नाके पर चेकिंग चलती रही। सुरक्षा बलों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई ताकि अफवाहों का अराजकतत्व फायदा न उठाने पाएं।
विज्ञापन

6 of 10
एडवाइजरी के बाद कश्मीर का हाल - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर के मेयर जुनैद अजीम मट्टू की गाड़ी शुक्रवार को तीन बार पुलिस ने सरकारी आवास से निकलने नहीं दी। मेयर ने ट्वीट किया कि तीन साल की बच्ची की दवा लाने के लिए गाड़ी भेजा जा रहा था। क्या हम सभी नजरबंद हैं। क्या मेयर भी सुरक्षा के लिए खतरा है। क्या हम आधिकारिक रूप से पुलिस राज्य बन गए हैं।



 
विज्ञापन

7 of 10
एडवाइजरी के बाद कश्मीर का हाल - फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ ने घाटी में जवानों की छुट्टियों में कटौती कर दी है।

8 of 10
एडवाइजरी के बाद कश्मीर का हाल - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि किसी को भी अब छुट्टियां नहीं मिलेगी। जो छुट्टी पर हैं उन्हें वापस बुलाया जा सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

9 of 10
महबूबा मुफ्ती
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वह राज्य के विशेष दर्जे के साथ छेड़छाड़ न करें। गृह विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी किए जाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को जरूर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य के लोगों द्वारा दी गई कुर्बानी बेकार न जाए।
विज्ञापन

10 of 10
उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती
कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करती हूं कि वह राज्य के विशेष दर्जे के साथ छेड़छाड़ न करें। इसके बाद वे डा. फारूक अब्दुल्ला, सज्जाद गनी लोन से भी मिलीं। राज्यपाल से मिलकर भी उन्होंने लोगों की चिंताओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें