फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर एडवाइजरी के बाद महबूबा के दो सवाल, अब्दुल्ला की राज्यपाल से मुलाकात पर बोलीं- यह अच्छी बात है

Sat, 03 Aug 2019 04:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी करने के बाद घाटी में सियासत तेज हो गई है। शनिवार को पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने बड़गाम में केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा अगर ये घाटी में कुछ करने वाले नहीं हैं तो पर्यटकों और यात्रियों को भगाया क्यों जा रहा है। एनआईटी के छात्र-छात्राओं को घर वापस जाने कि लिए क्यों कहा जा रहा है। यहां जो अफरा-तफरी मची है उसकी जिम्मेदार यह सरकार है।
विज्ञापन

2 of 5
उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती
महबूबा ने कहा कि मेरा मानना है कि जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों के नेताओं को भ्रष्टाचार के नाम पर बदनाम किया जा रहा है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। महबूबा ने कहा कि हम एक होकर राज्य की पहचान खोने नहीं देंगे।
विज्ञापन

3 of 5
महबूबा मुफ्ती
आपको बता दें कि हाल ही में फारूक अब्दुल्ला से प्रवर्तन निदेशालय ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में हुए घोटाले को लेकर पूछताछ की थी। महबूबा ने बिना किसी का नाम लिए अपने बयान में कहीं न कहीं इसी मामले को जोड़ा है।

4 of 5
महबूबा मुफ्ती
उमर अब्दुल्ला की राज्यपाल से मुलाकात पर पीडीपी मुखिया ने कहा कि यह अच्छी बात है, उन्हें मिलना चाहिए। महबूबा ने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए हम कोई ऐसी बात नहीं करना चाहते जिससे यहां के क्षेत्रीय दलों पर कोई प्रभाव पड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महबूबा मुफ्ती
उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं और एक साथ होकर ही लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सर्वदलीय बैठक को लेकर कहा कि इसका फैसला फारूक अब्दुल्ला करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें