फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के अधिकांश इलाकों से पाबंदियां हटाई गईं, बेहतरीन तस्वीरें देख घूमने का करेगा मन

Wed, 11 Sep 2019 09:12 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी के साथ श्रीनगर के अधिकांश हिस्सों से बुधवार को पाबंदियां हटा ली गई हैं। इसके बाद सड़कों पर बड़ी संख्या में निजी वाहन नजर आए। इससे शहर में करन नगर, बटमालू, लाल चौक व डल झील आदि इलाकों में जाम जैसी स्थितियां पैदा हो गईं। कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों के अनुसार, इन इलाकों में मोहर्रम के दसवें दिन किसी भी जुलूस को रोकने के लिए मंगलवार को प्रतिबंध लगाए गए थे। यह कोई नया कदम नहीं था , 1990 के बाद से घाटी के कुछ हिस्सों में हर साल मोहर्रम की आठवीं और दसवीं तारीख को जुलूस पर रोक के लिए इस प्रकार के प्रतिबंध लगाए जाते रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि प्रतिबंध हटाए जाने के बाद ऑटो रिक्शा और अंतर-जिला कैब भी शहर के कुछ इलाकों में नजर आए। पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 की समाप्ति व राज्य पुनर्गठन के फैसले के बाद पूरे राज्य में पाबंदियां लागू कर दी गई थीं। 

 

4 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
कुछ समय बाद स्थिति सुधरने पर कश्मीर घाटी के कई हिस्सों से प्रतिबंधों को उठा लिया गया था। हालांकि प्रत्येक शुक्रवार को घाटी के संवेदनशील इलाकों में प्रतिबंध लगा दिए जाते हैं ताकि स्वार्थी तत्व बड़ी मसजिदों और धार्मिक स्थलों पर एकत्र भीड़ की आड़ में असामाजिक गतिविधियों को अंजाम ने दे सकें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
स्कूलों में उपस्थिति कम
इस बीच पाबंदियों के 38वें दिन आम जनजीवन पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। स्कूल खुले हैं परंतु वहां उपस्थिति कम है। सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन नदारद है। अधिकांश शीर्ष राजनेता, दूसरी पंक्ति के नेता, अलगाववादी नेताओं समेत तीन पूर्व मुख्यमंत्री, डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती  हिरासत में अथवा गिरफ्तार हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें