जम्मू-कश्मीर में धीरे-धीरे पाबंदियां हटाए जाने के बाद हालात तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। छात्र-छात्राएं स्कूल के लिए घरों से निकल रहे हैं, वहीं दैनिक कार्यों के लिए भी लोग बाहर आ रहे हैं। यह तस्वीर अपने आप में गवाह है कि जम्मू-कश्मीर के हालात कैसे हैं। पाबंदियां हटने के साथ ही बदलते माहौल में लोग खुद को महफूज महसूस कर रहे हैं। मजदूरी के लिए घर से निकला यह परिवार बच्चे को छांव में लिटाकर अपना काम कर रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
तेजी से बदल रहे हैं जम्मू-कश्मीर के हालात
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर शहर के ज्यादातर इलाकों में सड़कों पर यातायात का दबाव कम है। वहीं जम्मू शहर में भारी संख्या में वाहन सड़क पर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
तेजी से बदल रहे हैं जम्मू-कश्मीर के हालात
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, घाटी में पाबंदियों के चलते स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा स्टाफ के तबादले नहीं हो पाए हैं।
4 of 5
तेजी से बदल रहे हैं जम्मू-कश्मीर के हालात
- फोटो : अमर उजाला
विभाग की ओर से गैरहाजिर डाक्टरों पर नकेल कसने की जो कसरत की जा रही थी, उसमें भी सफलता नहीं मिल पाई है। हालात खराब होने के कारण विभाग की ओर से कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है।
इंटरनेट सेवा बंद रहने से कई वर्ग के कर्मचारियों के आनलाइन वेतन जारी करने में भी समस्या आ रही है। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नई नोटिफिकेशन जारी न होने से कोई नई जानकारी नहीं मिल पा रही है।