फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छु्ट्टियों के लिए कैसे कश्मीर हुआ और ज्यादा खूबसूरत, देखें तस्वीरें

Mon, 12 Dec 2016 07:49 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 8
snowfall - फोटो : Amar Ujala
छुट्टियों का सीजन शुरू होने को है इससे पहले सैलानियों के लिए कश्मीर की खूबसूरत वादियां बेहद शानदार नजारों से भर गई हैं। सैलानियों के लिए खास बन रही कश्मीर घाटी में न सिर्फ बर्फबारी के शानदार नजारे देखने को मिल रहे हैं बल्कि मौसम का बेहद खास अंदाज भी घाटी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। देखें तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 8
snowfall - फोटो : Amar Ujala
धरा की जन्नत कहे जाने वाले गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद से स्नो फॉल देखने की चाह रखने वाले लोगों के लिए आने वाले दिनों में ऐसे कई और मौके मिलने की उम्मीद है। बर्फ की सफेद चादर से ढंक चुकी गुलमर्ग की वादियां जन्नत में होने सा एहसास करा रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
snowfall - फोटो : Amar Ujala
गुलमर्ग के अलावा कश्मीर के कई ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के बाद शानदार नजारे देखने को मिल रहे हैं। 

4 of 8
dal lake - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर की बेहद खास डल झील घाटी के तापमान में गिरावट के कारण जमने लगी है ऐसे में अगर आप साल के अंत तक अपनी छुट्टियों के लिए कश्मीर आने के मूड में हैं तो हो सकता है आपको डल के पूरे जमे रूप को भी देखने का मौका मिल ही जाए। 
विज्ञापन

5 of 8
snowfall - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर के अलावा जम्मू के पास के भी ऊंचे इलाकों में बर्फबारी से प्रकृति के बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
snowfall - फोटो : Amar Ujala
बेहद मशहूर पर्यटन स्थल नत्थाटॉप और पटनीटॉप में हाल में हुई बर्फबारी के बाद आने वाले दिन में स्नोफाल का संभावनाएं जताई जा रही हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
Kashmir Tourism - फोटो : File Photo
इसके अलावा पहलगाम, उड़ी और सोनामार्ग में भी आने वाले दिनों में प्रकृति के बेहद खास नजारे देखने को मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
Kashmir Tourism - फोटो : File Photo
कश्मीर की बर्फबारी हमेशा से सैलानियों के लिए बेहद खास कही जाती है ऐसे में अगर आप अपनी छुट्टियां प्लान कर रहे हों तो धरा की जन्नत आपकी पहली पसंद की जगह हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें