करवाचौथ का व्रत रविवार को है और इस अवसर पर जम्मू की बाजारों में महिलाएं खरीदारी करने में व्यस्त हैं। बाजारों में भीड़-भाड़ देखने को मिल रही है, जहां महिलाएं चूड़ियां खरीदने के साथ-साथ मेहंदी भी लगवा रही हैं।
महिलाएं इस खास दिन के लिए विशेष तैयारियों में जुटी हैं। बाजार में चूड़ियों की दुकानें, मेहंदी की डिजाइनर स्टॉल्स और विभिन्न प्रकार के कपड़ों की रौनक ने माहौल को खुशनुमा बना दिया है। चूड़ियों के विभिन्न रंगों और डिजाइन की विविधता ने महिलाओं को आकर्षित किया है।