जम्मू में 36वें अंतर विश्वविद्यालय उत्तर क्षेत्र युवा महोत्सव (अंतर्नाद) में विभिन्न विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों की अलग-अलग प्रस्तुतियों से जेयू परिसर एक गुलदस्ता जैसा नजर आया। ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में प्रतिभागी जहां गजलों से वाहवाही लूट रहे थे, तो दूसरी तरफ जनरल जोरावर सिंह सभागार में एकल नाटक में विभिन्न संदर्भों और पात्रों को जीवंतता के साथ सामने रख रहे थे।
विज्ञापन
2 of 13
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम
- फोटो : संजय कुमार
परिसर में पोस्टर निर्माण, फोटोग्राफी और मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जनरल जोरावर सिंह सभागार में एकल नाटक को देखने के लिए विद्यार्थियों के अलावा अन्य लोग पहुंचे थे। गुजरात टेक्निकल विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपने नाटक के जरिये सामाजिक संवेदना बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
3 of 13
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम
- फोटो : संजय कुमार
इसमें दिखाया गया कि परिवार को जोड़े रखने के लिए क्या करना जरूरी है। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के छात्रों ने नाटक में दिखाया कि पति की मौत के पीछे उसकी पत्नी जिम्मेदार है।
4 of 13
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम
- फोटो : संजय कुमार
वहीं, यह भी दिखाया कि बेटे की मौत के बाद एक मां का दिल किस तरह से पसीज जाता है। इसमें एक बालक की कुशलता का भी बोध करवाया गया है। क्रमवार करीब पंद्रह विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने अपने नाटकों का मंचन किया।
विज्ञापन
5 of 13
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम
- फोटो : संजय कुमार
हम अपनी याद में ऐसा डुबोएंगे...
ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में आयोजित लाइट वोकल और क्लासिकल वोकल के सुर-ताल पर सभी विश्वविद्यालयों के छात्र झूमते नजर आए। हर प्रस्तुति अपने आप में खास रही। पंजाब टेक्निकल विश्वविद्यालय के छात्रों ने हम अपनी याद में ऐसा डुबोएंगे, चाहा तो तुमको पाएंगे, सोने का दिल इसी इंतजार में... गजल पेश की।
विज्ञापन
6 of 13
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम
- फोटो : संजय कुमार
उधर, कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। छात्र अयुब की टीम की दर्शकों ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कश्मीरी गजल में पूरे कश्मीर की संस्कृति को बयां किया गया है। पटियाला विश्वविद्यालय की टीम ने भी गजल पेश की।
विज्ञापन
7 of 13
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम
- फोटो : संजय कुमार
मेहंदी के चटख रंग देख खिले चेहरे
जम्मू विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में कुल पंद्रह टीमों ने भाग लिया। इसमें एक छात्रा प्रतिभागी के तौर पर दूसरी छात्रा की बाजू पर मेहंदी लगा रही थी। स्कॉस्ट जम्मू की छात्रा वृंदा ने कहा कि वह जम्मू से हैं। उनकी दोस्त तमिलनाडु से उनकी सहयोगी हैं। वह सहपाठी हैं। उनकी बाजू पर मेहंदी लगाई है।
8 of 13
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम
- फोटो : संजय कुमार
छात्रा पूजा ने कहा कि वह तमिलनाडु की संस्कृति का प्रदर्शन कर रही हैं। जम्मू विश्वविद्यालय की छात्रा किरण ज्योति और रितू मन्हास ने मेंहदी के माध्यम से जम्मू की संस्कृति से रूबरू कराया। इस दौरान यह समझाने की कोशिश की कि शादी में के समय किस तरह से दुल्हन को सजाया जाता है। प्रतियोगिता के दौरान मेहंदी के चटख रंग देख प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे।
9 of 13
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम
- फोटो : संजय कुमार
पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी में खास करने के लिए की मशक्कत
पोस्टर निर्माण और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में पंद्रह-पंद्रह प्रतिभागी रहे। पीए यू विश्वविद्यालय की छात्रा अनामिका ने कहा कि भारत की शिक्षा, संस्कृति और भूमि महान है। भारत को विश्वगुरु बनाने में सहयोग की दृष्टि से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं।
10 of 13
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम
- फोटो : संजय कुमार
लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय के छात्र सौरभ ने कहा कि भारत समग्र प्रयास से विश्व गुरु बनेगा। इसी को देखते हुए भूगोल, पारिस्थितिकी तंत्र और पर्यावरण को पोस्टर निर्माण में शामिल किया है। फोटोग्राफी के दौरान प्रतिभागियों ने कुछ खास कैमरे में कैद करने की कोशिश की। इस दौरान देर तक मशक्कत करते दिखाई दिए।
11 of 13
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम
- फोटो : संजय कुमार
सुर, लय और ताल की जुगलबंदी, उस पर थिरकने के लिए मजबूर करने वाले धुन। हुनरमंदों का यह कमाल देखने लायक था। यूथ फेस्टिवल अंतर्नाद में वेस्टर्न सोलो और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों से समा बांधा। हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला की छात्रा ने आईएम अनस्टॉपेबल वेस्टर्न सोलों पर अपनी टीम के साथ वाद्य यंत्र की धुन पर प्रस्तुति दी।
12 of 13
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम
- फोटो : संजय कुमार
इसके बाद सिटी विश्वविद्यालय लुधियाना की छात्रा ने सधी आवाज में पाश्चात्य संस्कृति का भावुक गीत प्रस्तुत किया। दर्शक के रूप में बैठे छात्रों ने तालियों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के छात्रों की प्रस्तुति यू मेक मी फील... को खूब प्रशंसा मिली। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के छात्रों ने पुरानी फिल्मों के गाने पर प्रस्तुति दी। इसके अलावा अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भी पस्ततुतियां दीं।
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम
- फोटो : संजय कुमार
ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में आयोजित शास्त्रीय संगीत में जम्मू विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ , कस्स्टर विश्वविद्यालय जम्मू, हिमाचल विश्वविद्यालय समेत अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। इसमें तबला और अन्य वाद्य यंत्रों की धुन से माहौल खुशनुमा बन गया। कार्यक्रम के समापन अवसर के दौरान बेहतर प्रस्तुतियों वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।