फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत: जम्मू-श्रीनगर हाईवे छठे दिन भी बंद, रामबन-बनिहाल के बीच सड़क से नहीं हटाए जा सके बोल्डर

Fri, 25 Jan 2019 04:04 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 7
जम्मू-कश्मीर में रामबन और बनिहाल के बीच हाईवे से पत्थरों को नहीं हटाया जा सका। इससे छठे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। यातायात ठप होने से घाटी में रसद सामग्री समेत अन्य चीजें सुचारु तरीके से नहीं पहुंच रही है। 
विज्ञापन

2 of 7
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है। बनिहाल-श्रीनगर के बीच राजमार्ग खोला गया है। इस बीच श्रीनगर समेत घाटी के पर्वतीय इलाकों में सुबह बर्फबारी हुई। जिला उधमपुर के पर्यटक स्थल पटनीटाप और नत्थाटाप में भी हल्की बर्फ गिरी। 
विज्ञापन

3 of 7
जम्मू में बर्फबारी के बाद के हालात - फोटो : पीटीआई
जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम गड़बड़ रहा। मौसम विभाग ने पहले से ही शुक्रवार को कश्मीर और जम्मू के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी।
 

 

4 of 7
snowfall - फोटो : बासित जरगर
हाईवे बंद होने से दोनों ओर से हजारों वाहन फंसे हुए हैं। घाटी जाने वाले सैकड़ों वाहनों को उधमपुर के पास रोका गया है। इसमें करीब 1500 बड़े वाहन हैं। कई दिन तक रास्ते में खड़े रहने से चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। घाटी के अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
snowfall
श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री गिरकर 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 0.8 डिग्री लुढ़क कर 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
विज्ञापन

6 of 7
जम्मू-श्रीनगर हाइवे - फोटो : अमर उजाला
स्थान       न्यूनतम तापमान 
कारगिल    माइनस 18.4
लेह           माइनस 14.2
गुलमर्ग      माइनस 12.6
पहलगाम   माइनस 6.8
श्रीनगर      माइनस 1.5
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
jammu srinagar Highway jam - फोटो : अमर उजाला
घाटी में हिमस्खलन की चेतावनी
कश्मीर के मंडलायुक्त बशीर अहमद खान ने अनंतनाग, कुलगाम, बड़गाम, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, कारगिल और लेह में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। उन्होंने जिला उपायुक्तों को सभी जरूरी आपात प्रबंधन करने के निर्देश दिए हैं। हिमस्खलन संभावित इलाकों में लोगों को न जाने की हिदायत दी गई है। एसडीआरएफ, पुलिस और पैरा मेडिकल स्टाफ को एंबुलेंस के साथ अलर्ट पर रखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें