जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में अलग ही नजारा था। मौका था जोश और उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का। सुरक्षाबलों के साथ विद्यार्थियों ने कदम से कदम मिलाए जा की धुन पर मार्च पास्ट का शानदार प्रदर्शन किया। बैंडों की धुनों के साथ भारत माता की जय के जयघोष लगाए गए।
विज्ञापन
2 of 5
JAMMU REPUBLIC DAY
- फोटो : अमर उजाला
रंगारंग व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने राज्य के तीनों क्षेत्रों की संस्कृति की छटा बिखेरी। परेड में विभिन्न विभागों की झांकियों में पंचायती राज और चुनाव, स्वास्थ्य, स्कूली शिक्षा आदि केसंदेश दिए गए। सेना ने दुश्मन को नेस्तनाबूद कर देने वाले घातक हथियारों का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
3 of 5
JAMMU REPUBLIC DAY
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू विश्वविद्यालय के मैदान पर वीरवार सुबह साफ मौसम के बीच मार्च पास्ट में विभिन्न स्कूलों के अलावा सुरक्षाबलों और अन्य विभागों के दस्ते शामिल हुए। इसमें लड़कों और लड़कियों के वर्ग में आठ-आठ दस्तों ने परेड में हिस्सा लिया।
4 of 5
JAMMU REPUBLIC DAY
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह बैंड में लड़कों और लड़कियों के वर्ग में दो-दो और सैनिक स्कूल मानस बल (कश्मीर) का एक दल शामिल हुआ। परेड में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा ने मार्च पास्ट की सलामी ली। सुरक्षाबलों के बैंड की धुनों से देशभक्ति का जज्बा भरा गया। इस दौरान जम्मू विश्वविद्यालय से सटे रूटों पर यातायात डायवर्ट रखा गया था।
डेयर डेविल रहे आकर्षण का केंद्र
फुल ड्रेस रिहर्सल में डेयर डेविल आकर्षण का केंद्र रहे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने बुलेट पर हैरतअंगेज करतब दिखाए। एक मोटरसाइकिल पर दस या उससे अधिक जवानों ने बैठकर संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने जिगजेग पर झूमती मोटरसाइकिलों, म्यूजिकल स्टंट, डबल एरो शो, लेग गार्ड राइडिंग व ट्रिपल बैक राइडिंग की प्रस्तुति दी।