फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी यात्रियों ने जम्मू के कॉलेज में लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, बवाल, लाठीचार्ज, पथराव

Mon, 11 Feb 2019 07:28 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में साइंस कालेज के पास बने ओकाफ इस्लामिया के ब्याज होस्टल में रुके कश्मीरी लोगों और कालेज के स्टूडेंट्स के बीच जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद स्टूडेंट्स भड़क गए। बवाल इतना बढ़ गया कि कश्मीरी लोगों और स्टूडेंट्स के बीच मारपीट हुई। एक दूसरे पर पथराव किया। बचाव करने पुलिस ने स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज भी किया। बहरहाल, होस्टल और कालेज परिसर में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 9
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार कश्मीर जाने वाले लोग घर न जाने के चलते प्रदर्शन कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे एक बोलेरा कार पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। बोलेरो में बैठे लोग बाहर आ गए और उनकी कश्मीरी लोगों से बहसबाजी शुरू हो गई। ऐसा आरोप है कि उसी समय कुछ कश्मीरी लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। होस्टल के पास ही कालेज के ग्राउंड पर खेल रहे कुछ स्टूडेंट्स ने इसकी आवाज सुनी तो वह भड़क गए। 

 
विज्ञापन

3 of 9
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते सभी स्टूडेंट्स वहां जमा हो गए। वह लोग होस्टल के बाहर पहुंच गए और कश्मीरी लोगों को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर पूछताछ की। बस इसी बात पर दोनों तरफ के गुट में मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज किया तो वह और भड़क गए। स्टूडेंट्स ने पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने पूरे कालेज और होस्टल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है।

 

4 of 9
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। डीआईजी, एसएसपी, शहर के नार्थ और साउथ के एसपी, दोमाना, बख्शी नगर के डीएसपी सहित पूरे शहर के पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया। जिला प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। 

 
विज्ञापन

5 of 9
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
तथ्य जुटाने में जुटी पुलिस
"ऐसी खबर मिली थी कि कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं। जिसके बाद कालेज के स्टूडेंट्स ने इसका विरोध किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हकीकत में हुआ क्या है। यह पूछने पर कि क्या दो पुलिस कर्मियों को लाठीचार्ज करने पर सस्पेंड किया गया है, तो इस पर जवाब आया कि अभी कुछ ऐसा नहीं हुआ। पुलिस सभी तथ्य इकट्ठा कर रही है।"-तेजिंदर सिंह, एसएसपी जम्मू

 
विज्ञापन

6 of 9
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
कालेज की बिल्डिंग पर चढ़कर फहराया तिरंगा
बवाल के वक्त कई स्टडेंट्स कालेज की इमारत पर चढ़ गए और तिरंगा फहराया। कई स्टूडेंट्स ने हाथों में तिरंगा लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, देश के गद्दारों को, जूते मारो सालों को, भारत माता की जय के नारे लगाए। काफी देर तक कालेज परिसर में भारत माता की जय के जयकारे लगते रहे। स्टूडेंट्स प्रशासन और पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश में दिखे। स्टूडेंट्स ने बाहर निकल कर सड़क पर प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया गया।

 
विज्ञापन

7 of 9
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की लापरवाही से हुआ सब
कई स्टूडेंट्स ने कहा कि यह सब प्रशासन और पुलिस की वजह से हुआ है। कुछ लोग जो जम्मू में फंसे हुए हैं, वह सरेआम पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं करते। जब हमने इसका विरोध करना चाहा तो पुलिस ने हम पर ही लाठीचार्ज कर दिया। इस बवाल के पीछे पुलिस और प्रशासन जिम्मेदार है। 

 

8 of 9
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
रोते बिलखते दिखे लोग
बवाल होने के बाद आनन फानन में होस्टल में ठहरे हुए लोगों को बाहर निकाल कर दूसरे स्थानों तक पहुंचाया गया। कई बच्चे, महिलाएं और पुरुष भी इस बवाल से डरे और सहमे हुए नजर आए। प्रशासन ने हालात को देखते हुए इन लोगों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया है। 

 
विज्ञापन

9 of 9
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
फंसे लोगों के लिए व्यवस्था करने में प्रशासन फेल
जिस तरह से कश्मीरी लोग अपने घरों तक जाने के लिए बेबस दिखे। जिस तरह से वह बिलख रहे थे। साफ है कि प्रशासन इनके लिए व्यवस्था करने में असफल रहा है। कश्मीर जाने वाले कुछ लोगों से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह चार दिन से फंसे है। इतनी बड़ी एयरफोर्स है। यदि तीन से चार विमानों का बंदोबस्त होता तो सब लोग अपने घरों को अब तक पहुंच जाते। लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई बंदोबस्त नहीं किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें