जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के सोमवार को तीसरे दिन खुलने के बाद बुधवार को फिर बंद हो गया। भूस्खलन की वजह से रामबन के पास दोनों तरफ से हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है। सोमवार को हाईवे खुलने से यात्रियों को राहत मिली थी। पिछले तीन दिन से हाईवे पर फंसे हजारों वाहनों को निकाला गया था। मगर जम्मू और श्रीनगर की तरफ से आने वाले सैकड़ों वाहन फिर फंस गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
जम्मू-श्रीनगर हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
रामबन के डिगडोल सहित अन्य हिस्सों में भूस्खलन हाईवे के लिए चुनौती बना हुआ है। जोजीला पास पर बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पहले से ही बंद है। जिला पुंछ और राजोरी को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पर भी यातायात बंद है। इस बीच मंगलवार को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
3 of 6
जम्मू-श्रीनगर हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू और आसपास के इलाकों में सुबह और रात में घना कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को भी मौसम साफ रहा।
4 of 6
हाईवे पर जांच करते सुरक्षा बल
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने के बावजूद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से गिरकर 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
हाईवे पर बर्फ के चलते फंसा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में प्रात घने कोहरे को छोड़कर दिन में मौसम साफ होने पर बाजारों में रौनक बढ़ी है। कोहरे के कारण यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में भद्रवाह न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। बटोत में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में रात का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री तक पहुंच जाने से अधिकतर यात्री दिन के समय वैष्णो देवी की पैदल यात्रा कर रहे हैं।