फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू रेलवे स्टेशन: तीन साल पहले 186 करोड़ का बजट हुआ था प्रस्तावित, अभी तक नहीं हुआ कुछ भी विकास कार्य

Fri, 18 Jun 2021 04:54 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

जम्मू रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों और यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी तो हुई, लेकिन प्लेटफार्म की संख्या को बढ़ाया नहीं जा सका है। जम्मू संभाग में सबसे बड़ा और व्यस्त रेलवे स्टेशन होने के बावजूद यहां सिर्फ तीन प्लेटफार्म हैं। स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ नरवाल की और से प्रवेश द्वारा भी बनाया जाना था, लेकिन योजना के तीन वर्ष बाद भी इसको लेकर कोई काम नहीं हो रहा, जबकि इसके लिए 186 करोड़ का बजट प्रस्तावित था। रेलवे अब प्रोजेक्ट को पीपीपी मोड पर विकसित करने की योजना बना रहा है। नरवाल की ओर से नए प्रवेश द्वार बनने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलनी थी। इसमें चार प्लेटफार्म, एक फुट ओवरब्रिज, अंडरब्रिज जो पुराने प्लेटफार्म को नए प्लेटफार्म से जोड़ेगा, लाउंज हवाई अड्डे की तर्ज पर बनना था। अभी तक इंडियन ऑयल डिपो के पास बने रेलवे पुल के एक्सटेंशन का कुछ काम हुआ है।

विज्ञापन

2 of 5
भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा - फोटो : अमर उजाला, फाइल
सांसद जुगल किशोर शर्मा ने संसद में रेलवे स्टेशन के विस्तार का का मुद्दा उठाया था। इसके बाद संसदीय पैनल ने समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन जम्मू को मॉडल रेलवे स्टेशन की सूची में रखा गया है, लेकिन इस स्टेशन पर जरूरत के अनुसार प्लेटफार्म नहीं है।

4 of 5
jammu tawi railway station - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 1972 में जम्मू रेलवे स्टेशन तीन प्लेटफार्म के साथ शुरू हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
बजट नहीं मिला है, जिसके कारण काम बंद है। कोविड महामारी के कारण भी काम नहीं हो पा रहा है। स्टेशन को पीपीपी मोड़ पर विकसित करने का मॉडल शामिल है, उस पर बात चल रही है।
- सुधीर सिंह, डीटीएम, जम्मू रेलवे स्टेशन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें