फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Polythene Free Jammu: पॉलिथीन मुक्त जम्मू के नारों से गूंजा शहर, स्कूली बच्चों और लोगों ने निकाली रैली

Mon, 29 May 2023 01:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

स्कूली बच्चों , शिक्षकों व अन्य लोगों ने हाथ में तख्तियां और बैनर लेकर परेड मैदान से महाराजा हरि सिंह पार्क तक रैली निकाली। रैली का आयोजन अमर उजाला और जम्मू नगर निगम की ओर से किया गया।
विज्ञापन
1 of 5
Polythene Free Jammu Rally - फोटो : अमर उजाला
पॉलिथीन को बोलो न, हम लाएंगे बदलाव... आदि नारे सोमवार को जम्मू शहर की सड़कों पर गूंजे। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों , शिक्षकों व अन्य लोगों ने हाथ में तख्तियां और बैनर लेकर परेड मैदान से महाराजा हरि सिंह पार्क तक रैली निकाली। रैली का आयोजन अमर उजाला और जम्मू नगर निगम की ओर से किया गया। रैली में धर्म गुरु, नगर निगम के पार्षद, अभिभावक, व्यापारी तथा नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने इस दौरान पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने की संकल्प लिया।
विज्ञापन

2 of 5
Polythene Free Jammu Rally - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता और मेयर राजिंदर शर्मा ने परेड से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले परेड में पॉलिथीन प्रयोग न करने पर लोगों को जागरूक किया गया। मेयर, डिप्टी मेयर बलदेव बिलोरिया व मुख्य सचिव स्कूली बच्चों तथा रैली में शामिल लोगों को शपथ दिलाई कि वे पॉलिथीन को अपनी दिनचर्या में शामिल होने से रोकने का संकल्प लें।
विज्ञापन

3 of 5
Polythene Free Jammu Rally - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि यह हमारे लिए अभिशाप के समान है। इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है, बल्कि यह कई बीमारियों की जननी भी है। शपथ दिलाने के बाद रैली परेड से रवाना होगी जो हरि सिंह पार्क में पहुंचकर समाप्त होगी। रास्ते भर स्कूली बच्चे पॉलिथीन न अपनाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। उनके हाथों में विभिन्न नारे लिखी तख्तियां होंगी।

4 of 5
Polythene Free Jammu Rally - फोटो : अमर उजाला
जम्मू नगर निगम और अमर उजाला की तरफ से 24 अप्रैल से पॉलिथीन मुक्त जम्मू अभियान शुरू किया गया है। अब तक 20 हजार से अधिक छात्र इस अभियान का हिस्सा बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Polythene Free Jammu Rally - फोटो : अमर उजाला
मेयर राजिंदर शर्मा ने कहा कि यह शहर हम सब का है और सभी इसे सुंदर, स्वच्छ तथा पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए बढ़ चढ़कर भागीदारी करें। शहर के सभी गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों, कारोबारियों, महिलाओं एवं सभी वर्ग के लोगों से अपील है कि वे शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने में सहयोग करें। पॉलिथीन प्रयोग न करने का संकल्प लें। सबके प्रयास से निश्चित रूप से क्लीन जम्मू, ग्रीन जम्मू व पॉलीथिन फ्री जम्मू के सपने को साकार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें