आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या करने का मामला जम्मू में सामने आया है। दोनों ने पूरी तैयारी और सूझबूझ के साथ हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद इसे हादसे का रूप दे दिया, ताकि किसी को शक न हो। जम्मू संभाग के जिला डोडा के भद्रवाह के रहने वाले आरोपी भानु प्रताप सिंह और शालू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इन पर आईपीसी की धारा 302 के तहत नरेश चंद्र की हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोमाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक मूल रूप से भद्रवाह का रहने वाला था, जो इस समय पौनी चक क्षेत्र में रहता था, जबकि आरोपी भी मूल रूप से भद्रवाह के हैं और इस समय पौनी चक में रहते हैं।