श्रीनगर समेत पूरी कश्मीर घाटी भीषण ठंड के प्रकोप से जूझ रही है। स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पारा लगातार शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। श्रीनगर में लगातार पिछले कुछ दिनों से लोगों को हड्डियां जमा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। रात का तापमान लगातार माइनस में जाने के कारण सड़कों पर भी कोहरा जमा हुआ दिखा। कुछ जगहों पर एसएमसी के कर्मचारी कोहरे को पिघलाने के लिए सड़कों पर नमक का छिड़काव करते दिखाई दिए।