श्रीनगर में बारिश
- फोटो : बासित जरगर
वहीं, जम्मू शहर में वीरवार तड़के हुई बारिश लोगों के लिए आफत लेकर आई। बठिंडी की अबू बक्कर कॉलोनी में नाले से सटे दो घर पानी के तेज बहाव से ढह गए। वहीं संजय नगर और जीवन नगर के साथ लगता नाला अवरुद्ध होने से पानी और गंदगी लोगों के घर, दुकान में घुस गई। सड़कों पर भी गंदगी फैल गई। शहरवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।