दुल्हा-दुल्हन ने किया वोट
- फोटो : नरेश कुंडल
उधमपुर शहर में दुल्हा-दुल्हन ने मतदान किया। दुल्हन ने अपने गृह क्षेत्र टिकरी में मतदान किया तो वहीं, दुल्हे ने उधमपुर शहर में अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कर वोट किया। दोनों ने कहा कि वे अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं तो ऐसे में देश के नए अध्याय की शुरुआत में वे कैसे पीछे रह सकते हैं।