फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur Election 2024: शादी से पहले मतदान.. रीति रिवाज छोड़ पहले फर्ज निभाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, तस्वीरें

Fri, 19 Apr 2024 12:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

उधमपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आज मतदान हो रहा है। इसके लिए 2,637 मतदान केंद्रों पर 16,23,195 मतदाता वोट देकर 12 प्रत्याशियों में से एक को अपना सांसद चुनेंगे। मतदाताओं में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
1 of 5
दुल्हन वोट करते हुए - फोटो : अनिल कुमार
लोकतंत्र के महापर्व पर हर देशवासी अपना फर्ज निभाने को आतुर है। ऐसा ही कुछ देखने को उधमपुर सीट पर मतदान के दौरान देखने को मिल रहा है। यहां पहला वोट एक दुल्हन ने किया। उधमपुर सीट के पांच जिलों में बने विभिन्न मतदान केंद्रों में दुल्हा-दुल्हन मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कठुआ में नवविवाहित मतदान करने पहुंचीं - फोटो : अनिल कुमार
उधमपुर सीट पर एक दुल्हन ने डाला पहला वोट

उधमपुर सीट के लिए एक दुल्हन ने पहला वोट डाला। कठुआ जिले की बनी तहसील के डुग्गन के मतदान केंद्र पर एक दुल्हन शादी के बाद मतदान करने के लिए पहुंचीं। विदाई से पहले दुल्हन ने अपने मत का प्रयोग कर केंद्र में अगली सरकार बनाने के लिए अपना वोट दिया।
विज्ञापन

3 of 5
कठुआ: दुल्हे ने किया मतदान - फोटो : नवदीप शर्मा
कठुआ के बुद्धी में अलसुबह बारात लेकर बुद्धी स्थित अपने आवास पहुंचे अंकुश शर्मा सारे रीति रिवाज छोड़ पहले मतदान करने के लिए पहुंचे। अंकुश ने कहा कि अभी बारात घर पहुंची है। लेकिन, बाकी रीति रिवाज करने से पहले अपना फर्ज निभाने के लिए आया हूं। कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर वोट जरूरी है। 

4 of 5
दुल्हा-दुल्हन ने किया वोट - फोटो : नरेश कुंडल
 उधमपुर शहर में दुल्हा-दुल्हन ने मतदान किया। दुल्हन ने अपने गृह क्षेत्र टिकरी में मतदान किया तो वहीं, दुल्हे ने उधमपुर शहर में अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कर वोट किया। दोनों ने कहा कि वे अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं तो ऐसे में देश के नए अध्याय की शुरुआत में वे कैसे पीछे रह सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उधमुपर सीट के लिए मतदान करने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
बारात लेकर घर से निकले सुमित ने पहले रिश्तेदारों के साथ बुद्धी स्थित मतदान केंद्र पर पहुंच अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग किया। दुल्हे ने हर देशवासी को मतदान करने की अपील की। ताकि, लोकतंत्र को मजबूती मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें