फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नवरात्रों के लिए सजने लगे मंदिर, बाजारों में भी खरीदारी शुरू

Sun, 11 Apr 2021 12:03 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्र के लिए पूजा-व्रत सामग्री की खरीदारी शुरू - फोटो : संजय कुमार
चैत्र नवरात्र 13 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके लिए बाजार सज गए हैं। लोग पूजा और व्रत सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि कोरोना महामारी के चलते शहर में रात 10 से लेकर सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। कारोबारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के डर से लोग बाजार आने से परहेज कर रहे हैं, लेकिन पिछले साल की अपेक्षा इस बार कलश, शहद, मिठाई की बिक्री ठीक चली है। पूजा सामग्री की दुकानों में भीड़ जुट रही है।




 
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्र के लिए पूजा-व्रत सामग्री की खरीदारी शुरू - फोटो : संजय कुमार
देवी-देवताओं की मूर्तियां बेचने वालों ने भी कई स्थानों पर स्टॉल लगाए हैं। परेड, पुरानी मंडी, चबूतरा चौक में खरीदारी के लिए दिन भर लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्र के लिए पूजा-व्रत सामग्री की खरीदारी शुरू - फोटो : संजय कुमार
कारोबारियों के अनुसार पूजा और व्रत सामग्री के रेट सामान्य हैं, कुछ ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। मंदिरों में भी रंग-रोगन के साथ अन्य तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को दोबारा लॉकडाउन लगने का डर सता रहा है।

4 of 5
नवरात्रों को लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू - फोटो : संजय कुमार
सरकार ने भी अधिक लोगों को एक स्थान पर इकट्ठा न होने के आदेश जारी किए हैं। बीते साल भी कोरोना के कारण नवरात्र उत्सव फीका पड़ गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रों को लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू - फोटो : संजय कुमार

सामग्री       दाम

धूप बत्ती    10 रुपये से शुरू
चुनरी        10 रुपये से शुरू
सुपारी        चार रुपये
खमनी डोरा  10 रुपये से शुरू  
सिंदूर           15 रुपये से शुरू
पुष्पमाला      50 रुपये
रूईं             10 रुपये से शुरू
इलायची       10 रुपये पैकेट
देशी घी        350 रुपये से शुरू  
माता की मूर्ति   50 रुपये से शुरू


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने की थी मस्जिद में आग लगाने की कोशिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें