फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : इस स्कूल के शौचालय की खस्ताहालत से विद्यार्थी परेशान, देखें तस्वीरें

Sat, 27 Feb 2021 12:56 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
स्कूल का शौचालय - फोटो : अमर उजाला
जम्मू और कश्मीर राज्य के कठुआ जिले में स्थित महानपुर तहसील के अंतर्गत पड़ते चनेरा पंचायत के हाई स्कूल में शौचालय की खस्ताहालत के चलते विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल की रसोई घर भी क्षतिग्रस्त है। वहीं, हेडमास्टर का पद खाली है। लेकिन शिक्षा विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा है। यह कहना है लोगों का। चनेरा के सरपंच दर्शन कोहली ने कहा कि कोरोना के समय स्कूल बंद रहे। वहीं अब स्कूलों में उपलब्ध सुविधाएं उपयोग लायक नहीं है। शौचालय में जगह-जगह गंदगी पड़ी है। इससे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रसोई घर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। एक तरफ केंद्र सरकार स्वच्छ भारत के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है, वहीं दूसरी तरफ स्कूलों में यह स्थिति है।







 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्कूल का शौचालय - फोटो : अमर उजाला
चनेरा के कृपाल सिंह ने बताया कि शौचालय खस्ताहाल स्थिति में है। उसका दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। खासकर लड़कियों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
स्कूल का शौचालय - फोटो : अमर उजाला
समाजसेवक परसराम ने बताया कि स्कूल में लगभग 250 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को उपरोक्त समस्या का जल्द से जल्द हल करना चाहिए।

4 of 5
स्कूल का शौचालय - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि रसोई घर भी खस्ताहाल हो चुकी है। लेकिन कोई भी सुध नहीं ले रहा। उन्होंने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि स्कूल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्कूल का शौचालय - फोटो : अमर उजाला
राशि स्वीकृत होते ही मरम्मत का काम कराया जाएगा शुरू
जोनल शिक्षा अधिकारी रतन चंद ने बताया कि शौचालय और रसोई घर की मरम्मत के लिए खर्चे का अनुमान बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है, जबकि अभी तक उसकी स्वीकृति नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि जैसे ही फंड उपलब्ध होंगे, मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने हाई स्कूल चनेरा का दौरा भी किया था।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : वनों के विस्तार के लिए 233 करोड़ की मंजूरी, आईटी आधारित तकनीक से बढ़ेगा वृक्षारोपण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें