फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः आतंक पर जबरदस्त प्रहार, दिन के चौथे ऑपरेशन में जवानों ने ध्वस्त किया जमीन में बना ठिकाना

Fri, 26 Feb 2021 07:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
आतंक पर जबरदस्त प्रहार - फोटो : भारतीय सेना
जम्मू संभाग के रियासी जिले में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की 126वीं बटालियन ने आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। बता दें कि विशिष्ट जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक भूमिगत ठिकाना मिला। ठिकाने से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। जिसमें एक एके-47 राइफल, दो मैग्जीन,150 कारतूस, एक रॉकेट लांचर,16 ग्रेनेड (यूजीबीएल), 4 हैंड ग्रेनेड, दो रेडियो सेट के साथ कुछ अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। हथियारों और गोला-बारूद की बड़ी खेप की बरामदगी से किसी भी संभावित अप्रिय घटना को विफल कर दिया गया। इसके साथ ही पीर पंजाल रेंज के दक्षिण में आतंकवादी संगठनों की नापाक योजना को विफल कर दिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
बरामद ग्रेनेड और कारतूस - फोटो : भारतीय सेना
इससे पहले मेंढर में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद पर प्रहार किया। हाल ही में जम्मू हवाई अड्डे से गिरफ्तार आतंकी शेर अली से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद बालाकोट सेक्टर में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। बता दें कि पुलिस और सेना की 49-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) ने इलाके के जंगलों में ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान चार ग्रेनेड, पिस्टल के 15 कारतूस और एके-47 के दस कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बरामद हथियार - फोटो : भारतीय सेना
वहीं बांदीपोरा में पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीम ने लश्कर के दो मददगारों को गिरफ्तार किया। इनके पास से गोला बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। खुफिया सूचना पर बांदीपुरा पुलिस, सेना की 13-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया था।

4 of 5
आतंकियों के मददगार - फोटो : बांदीपोरा पुलिस
इनकी पहचान गुलाम मोहिउद्दीन खान पुत्र नजीर अहमद खान निवासी परीबल हाजिन और रियाज अहमद भट पुत्र ए.बी. अहद भट निवासी बोनीखान मोहल्ला हाजिन के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला कि दोनों मददगार आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़े थे। सुंबल और हाजिन इलाके में लश्कर के सक्रिय आतंकवादियों को आश्रय, रसद और अन्य सहायता प्रदान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलओसी - फोटो : अमर उजाला
उधर, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पुलिस ने सीमा पार कर आतंकी बनने जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो युवक पेशे से मैकेनिक हैं। तीनों से पूछताछ जा रही है। तीनों के परिजनों को भी बुलाया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि तीनों पाकिस्तान में एक आतंकवादी कमांडर के संपर्क में थे। जोकि कुपवाड़ा से एलओसी पार करने की कोशिश में थे। इनकी पहचान मोहम्मद रमीज राथर (पेशे से मैकेनिक), जावेद अहमद राथर और एजाज अहमद सोफी (पेशे से मैकेनिक) के रूप में हुई है। ये सभी कुपवाड़ा के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ेंः मन मोह लेगी कश्मीर की ये खूबसूरती, इन तस्वीरों को देख गुलमर्ग जाने से खुद को रोक न पाएंगे    

यह भी पढ़ें- अपनी बात पर कायम रहेगा पाक? लोग बोले- ऐसा हुआ तो खुलेंगे स्कूल, पढ़ेंगे बच्चे और खेत हो जाएंगे आबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें