कश्मीर के हालात बयां करती तस्वीर
- फोटो : नवीन गुप्ता, जम्मू
डल किनारे ग्रुप के तौर पर सैर कर रहे युवा मोहसिन, एजाज, इमरान आदि छात्र हैं। 370, अलगाववादियों तथा मौजूदा हालात पर बुरा सा मुंह बनाते हुए कहते हैं यह सब हमें क्या देंगे। हमने तो कभी इसके फायदे नहीं जानें। हमें क्या मतलब है 370 व अलगाववादियों से। हमें तो बस अपनी पढ़ाई की चिंता है, करियर बनाने की। हमें बस इसी से मतलब है और कुछ नहीं चाहिए। न 370 और न ही राज्य। यह बात अन्य लोगों की भी समझ में आनी चाहिए।