जम्मू-कश्मीर में अप्रैल महीने में पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और कई मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश से तापमान में रिकार्ड गिरावट दर्ज हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने अगले 24 घंटों में भी सामान्य से भारी बारिश का अनुमान जताया हैं। श्रीनगर में पिछले 24 घंटों के दौरान दो मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई हैं।
विज्ञापन
2 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग के बटोत में सबसे ज्यादा बारिश हुई हैं। यहां पर 12 .2 एमएम बारिश रिकार्ड हुई हैं। भद्रवाह के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में रिकार्ड 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई हैं।
विज्ञापन
3 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम
- फोटो : संजय कुमार
बटोत में रविवार को दिन का अधिसकतम तापमान 10. 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दस डिब्री कम 25. 0 डिग्री सेल्सियस रहा।
4 of 5
Weather Forecast Today Update in Jammu Kashmir News snowfall in kashmir
- फोटो : बासित जरगर
पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब आठ डिग्री कम रहकर 11. 5 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में भी ताजा हिमपात हुआ हैं। इससे यहा तापमान में करीब पांच डिग्री की कमी के साथ अधिकतम तापमान 8 .0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं।
इससे पहले जम्मू संभाग में गर्मी बढ़ने से लोगों के पसीने छूटने लगे थे। घरों में पंखों के साथ एसी लगना भी शुरू हो गए थे, पर संभाग में बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली है।