फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयावह होते हालात: जम्मू-कश्मीर में मिले 2204 नए संक्रमित, 13 लोगों को लील गया कोरोना

Wed, 21 Apr 2021 07:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में कोरोना से हालात भयावह होते जा रहे हैं। प्रदेश में बुधवार को 2204 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही तेरह लोगों की मौत भी हुई है। जान गंवाने वालों में जम्मू संभाग से दस और कश्मीर संभाग के तीन मरीज हैं। श्रीनगर और जम्मू जिला संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित हैं। संक्रमण का प्रसार बढ़ने के साथ रिकवरी दर कम हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में त्रिकुटा नगर, नवाबाद और दोमाना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत तीन और नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें बाहु तहसील के अंतर्गत त्रिकुटा नगर (आदर्श एनक्लेव से प्रवीण कॉलोनी में करीब 450 घर), जम्मू वेस्ट तहसील के तहत साई मंदिर, तालाब तिल्लो (करीब 1000 घर) और जम्मू नार्थ तहसील के तहत लोअर बरनाई (करीब 700 घर) को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जिला मजिस्ट्रेट जम्मू अंशुल गर्ग की ओर से जारी आदेश में सभी कंटेनमेंट जोन में 100 फीसदी कोविड टेस्टिंग की जाएगी। किसी भी तरह की आवाजाही की इजाजत नहीं होगी। अंडर सेक्शन 144 धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सोमवार को पांच माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। इनमें सिटी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत और जम्मू तहसील के तहत दाल वाली गली, कनक मंडी, चिनौर पुलिस स्टेशन और जम्मू उत्तर तहसील के तहत विकास कॉलोनी मुट्ठी, जानीपुर पुलिस स्टेशन और जम्मू उत्तर तहसील के तहत सुरक्षा विहार, पलोड़ा, त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन और बाहू तहसील के तहत खू वाली गली शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
 
श्रीनगर 612
बारामुला 232
बडगाम 102
पुलवामा 64
कुपवाड़ा 65
अनंतनाग 61
बांदीपोरा 14
गांदरबल 32
कुलगाम 109
शोपियां 08
जम्मू 461
उधमपुर 52
राजोरी 41
डोडा  08
कठुआ 127
सांबा 51
किश्तवाड़ 04
पुंछ 12
रामबन 16
रियासी 133

ये भी पढ़ें- आतंकियों और तस्करों की खैर नहीं: लखनपुर-श्रीनगर हाईवे पर तीन जगह लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर    

ये भी पढ़ें- मानवता की सेवा: कोरोना की दूसरी लहर में दोगुने जोश के साथ लड़ रहे हैं 'धरती के भगवान'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें