उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को जम्मू आ रहे हैं। आईआईएम के दीक्षांत समारोह में वह शिरकत करेंगे। उनके आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वीरवार को सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की गई। यातायात पुलिस ने यहां यातायात व्यवस्था और जिला पुलिस ने सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल की। संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर उसे तुरंत हिरासत में लेने के आदेश जारी किए गए हैं। एयरपोर्ट से आईआईएम तक जाने वाले रूट पर शुक्रवार को जगह-जगह सुरक्षा कर्मी मुस्तैदी से तैनात रहेंगे। यातायात जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रहेगी। जम्मू एयरपोर्ट कनाल रोड तक सुरक्षा का कड़ा घेरा रहेगा। एसएसपी ट्रैफिक शिव कुमार ने कहा कि यातायात को लेकर खास हिदायतें दी गई हैं, ताकि जब उप राष्ट्रपति आएं तो कहीं पर जाम न लगे और यातायात सुचारू रहे।
विज्ञापन
2 of 6
कनवेंशन सेंटर जम्मू पर सुरक्षा इंतजाम
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर आईआईएम तक सिविल और वर्दी में सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस ने वीरवार को ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया, जो शुक्रवार को भी तैनात रहेंगे। - चंदन कोहली, एसएसपी, जम्मू
विज्ञापन
3 of 6
कनवेंशन सेंटर जम्मू पर सुरक्षा इंतजाम
- फोटो : अमर उजाला
आईआईएम के 148 होनहारों को मिलेगी डिग्री
दीक्षांत समारोह मेें उप राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि, कार्यक्रम से पहले छात्रों ने की रिहर्सल। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जम्मू (आईआईएम) का दीक्षांत समारोह शुक्रवार को है। इसमें उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि होंगे और 148 होनहारों को एमबीए की डिग्री देंगे। कैनाल रोड स्थित आईआईएम जम्मू के कन्वेशन सेंटर में यह समारोह होगा।
4 of 6
कनवेंशन सेंटर जम्मू पर सुरक्षा इंतजाम
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य कार्यक्रम से पहले वीरवार को कन्वेंशन हॉल में तैयारियों को परखा गया। रिहर्सल की गई और मेधावियों को एक-एक कर मंच पर बुलाने से लेकर मेडल प्राप्त करने की प्रक्रिया को समझाया गया। रिहर्सल में आईआईएम के अधिकारी भी मौजूद रहे। छात्रों को बताया कैसे कोविड-19 एसओपी का पालन करना है। कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह मेधावी छात्रों को संबोधित कर उन्हें डिग्रियां देंगे। पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
कनवेंशन सेंटर जम्मू पर सुरक्षा इंतजाम
- फोटो : अमर उजाला
200 लोगों को ही समारोह में मिलेगा प्रवेश
दीक्षांत समारोह में सिर्फ 200 लोगों को ही प्रवेश देने का फैसला लिया है। इनमें 148 छात्र हैं। बता दें की इस बार 2018-20 तीसरा और 2019-21 चौथा दीक्षांत समारोह एक साथ आयोजित किया जा रहा है। कोरोना के कारण पिछले वर्ष समारोह नहीं हो पाया था।
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू आज आठ घंटे जम्मू में रहेंगे
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू शुक्रवार को करीब आठ घंटे जम्मू में रहेंगे। वह नई दिल्ली से सुबह दस बजे जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। सुबह साढ़े दस से साढ़े ग्यारह बजे तक वह आईआईएम के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। सुबह 11.40 मिनट पर वह राजभवन पहुंचेंगे और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से प्रदेश के हालात व विकास परिदृश्य समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। राजभवन में ही वह लंच करेंगे और शाम पांच बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। उपराष्ट्रपति के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी रहेंगे। जितेंद्र सिंह शुक्रवार शाम को उधमपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।