फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना: इन आठ जिलों में रात्रि कर्फ्यू की घोषणा

Thu, 08 Apr 2021 10:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 2
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया गया है। इसके तहत उप-राज्यपाल प्रशासन ने आठ जिलों के शहरी क्षेत्रों में 10 बजे से सुबह 6 बजे तक संभागीय प्रशासन को कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है। ये जिले जम्मू, उधमपुर, कठुआ, श्रीनगर, बारामुला, बडगाम,  अनंतनाग और कुपवाड़ा हैं। कर्फ्यू शुक्रवार (9 अप्रैल) रात 10 बजे से लागू होगा।

ये भी पढ़ें- मुठभेड़ से लेकर रिहाई तक कमांडो राकेश्वर की कहानी, जानिए पूरा घटनाक्रम और देखिए खुशी की तस्वीरें    
 

ये भी पढ़ें- कोबरा कमांडो की रिहाई के बाद जम्मू का माहौल: चहकने लगी बिटिया, पत्नी ने कही ये बात    
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन भी सख्त हो गया है। मंडलायुक्त डॉ. गौरव लंगर ने कहा कि संभाग में कोविड मामले तेजी से बढ़ना सबके लिए चिंता का विषय है। अगर लापरवाही बढ़ेगी तो लॉकडाउन और पाबंदियां किसी के हित में नहीं होंगी। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। जनता के सहयोग से ही कोरोना के खिलाफ जंग को जीता जा सकता है।

मंडलायुक्त ने लोगों से स्वास्थ्य निर्देशावली जिसमें मास्क पहनना व बार-बार हाथ को सैनिटाइज करने के अलावा 45 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगवाने की अपील की। साथ ही सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन करने को कहा। मंडलायुक्त ने कहा कि बिना किसी कारण के मूवमेंट भी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा हालात के अनुसार प्रशासन जरूरी फैसले लेता रहेगा। हॉट स्पॉट वाले क्षेत्रों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा सकते हैं। 

हालांकि मंडलायुक्त ने कहा, अभी तक जम्मू कश्मीर प्रदेश ने कोविड मामले की रोकथाम के लिए देश में बेहतर कार्य किया है। यहां प्रवेश द्वार लखनपुर में पहुंचने पर सबका कोविड टेस्ट हो रहा है। रेलवे स्टेशन व जम्मू एयरपोर्ट पर भी अनिवार्य तौर पर कोविड टेस्ट की व्यवस्था है। एंटीजन व आरटीसीपीआर दोनों तरह के टेस्ट हो रहे हैं। मामलों में तेजी के साथ ही टेस्टिंग को भी बढ़ा दिया गया है।  

जिला उपायुक्त जम्मू अंशुल गर्ग ने कहा कि जहां तक जम्मू जिले की बात है तो तेजी से यहां संक्रमण का फैलाव हो रहा है। हर किसी को सतर्क होने की जरूरत है। एक साल से देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। सबको पता है कि क्या करना है और क्या नहीं। लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने कहा, मंडल व जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करवाया जा रहा है। मास्क न पहनने वालों को जुर्माना किया जा रहा है। इसमें ओर तेजी लाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें