फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : घाटी में ऑड-ईवन फार्मूले पर खुले विंटर जोन के स्कूल

Tue, 02 Mar 2021 03:47 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
घाटी में खुले विंटर जोन के स्कूल - फोटो : अमर उजाला
घाटी में सर्दियों की छुट्टियों के बाद एक बार फिर से स्कूल खुल गए हैं। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया। स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरों पर ख़ुशी देखने को मिली। श्रीनगर समेत घाटी के सभी जिलों में स्कूल एक बार फिर सोमवार खुल गए। एक अध्यापक ने बताया कि अभी केवल 8वीं से 12वीं कक्षा के लिए ही स्कूल खोले गए हैं। कोरोना के चलते स्कूलों द्वारा ऑड-ईवन फार्मूला अपनाया जा रहा है और केवल 50 प्रतिशत बच्चों को ही बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाकी छोटी कक्षाओं की पढ़ाई ऑनलाइन शुरू कर दी गई है और केवल शिक्षक ही स्कूल आ रहे हैं। वहीं स्कूल खुलने पर पहले ही दिन स्कूलों के बाहर बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते देखा गया। वह एक कतार में खड़े होकर तापमान चेक करवाने के बाद एक-एक कर स्कूल में दाखिल हुए।
विज्ञापन

2 of 5
घाटी में खुले विंटर जोन के स्कूल - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी समेत जम्मू संभाग के उधमपुर, किश्तवाड़, कठुआ, राजोरी, पुंछ, रियासी डोडा समेत पूरे विंटर जोन में साल भर बाद सोमवार को फिर से स्कूल खुल गए। पिछले वर्ष 9 मार्च को कक्षा 9 और 12 के विद्यार्थियों ने अंतिम बार स्कूल में हाजिरी लगाई थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
घाटी में खुले विंटर जोन के स्कूल - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी के स्कूलों में उन्हीं छात्रों को अनुमति दी गई जिनके अभिभावकों ने लिखित रूप से अनापत्ति प्रमाणपत्र लिखित रूप से दिया था। क्लास रूम में बच्चों की उपस्थिति के दौरान कोविड समस्याओं से निपटने के लिए निजी स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा था।

4 of 5
घाटी में खुले विंटर जोन के स्कूल - फोटो : अमर उजाला
कई स्कूलों ने छात्रों को स्कूल के पहले दिन मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र साथ लाने को कहा था। कश्मीर घाटी के स्कूलों को पिछले वर्ष मार्च के दूूसरे सप्ताह में कोरोना महामारी के मद्देनजर एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घाटी में खुले विंटर जोन के स्कूल - फोटो : अमर उजाला
सरकारी आदेश के अनुसार, मध्य विद्यालय स्तर की कक्षाएं (6 वीं से 8 वीं कक्षा) 8 मार्च को फिर से खोलने की योजना है, जबकि शेष कक्षाएं 18 मार्च को फिर से खोली जाएंगी।

यह भी पढ़ें- खेलो इंडिया विटंर गेम्स में जम्मू-कश्मीर का दबदबा, 400 मीटर स्नो शू में जूनियर लड़कियों का क्लीन स्वीप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें