फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया विटंर गेम्स में जम्मू-कश्मीर का दबदबा, 400 मीटर स्नो शू में जूनियर लड़कियों का क्लीन स्वीप

Tue, 02 Mar 2021 01:29 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
खेलो इंडिया विंटर गैम्स - फोटो : साकिब नबी
गुलमर्ग के खेले जा रहे दूसरे खेलो इंडिया विंटर गेम्स में सोमवार को मेजबान जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। आइस स्टॉक स्पर्धा के सीनियर पुरुष और महिला वर्ग में जम्मू-कश्मीर ने स्वर्ण व रजत पदकों पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही 400 मीटर स्नो शू जूनियर गर्ल्स में प्रदेश की रुतबा सलेम, मदीहा और हुरिया ने क्लीन स्वीप करते हुए तीनों पदक झटक लिए। प्रतियोगिता का मंगलवार को अंतिम दिन है। सोमवार का दिन खिलाड़ियों के लिए काफी व्यस्तता वाला रहा। पूर्व में रद्द की गई स्पर्धाओं समेत एक दर्जन से अधिक मुकाबले सोमवार को कोंगडोरी, हिलटॉप और गोल्फ क्लब में खेले गए। पुरुषों की 1000 मीटर की शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग में महाराष्ट्र का दबदबा रहा। महाराष्ट्र के सोहम एस तकर और सुमित तपकिर ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए, जबकि दिल्ली के ही अनुभव गुप्ता को कांस्य मिला। फिगर स्केटिंग में आंध्र प्रदेश की अकुला साईं समिता और रोखैय्या फरहीम शैक ने क्रमश: स्वर्ण और रजत हासिल किया। हर्षिता रावतानी को भी रजत हासिल किया।
विज्ञापन

2 of 6
खेलो इंडिया विंटर गैम्स - फोटो : साकिब नबी
आइस स्टॉक व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 12 राज्यों के 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सीनियर महिला वर्ग में जम्मू-कश्मीर की ज़फेरा और फरहाना एलियास ने स्वर्ण और रजत पदक जीते जबकि उत्तर प्रदेश की तान्या चौहान ने कांस्य जीता। सीनियर पुरुष वर्ग में जम्मू-कश्मीर ए टीम के आदिल मंजूर पीर और जम्मू-कश्मीर बी टीम से उमर तारिक ने स्वर्ण और रजत पदक जीते जबकि पंजाब के एस शबोर और पंजाब के नवप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीता।
 
विज्ञापन

3 of 6
खेलो इंडिया विंटर गैम्स - फोटो : साकिब नबी
जूनियर लड़कियों की 400 मीटर स्नो शू स्पर्धा में  मेजबान जम्मू-कश्मीर की रुतबा सलेम, मदीहा और हुरिया ने क्लीन स्वीप करते हुए क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। 1500 मीटर स्नो शू में कर्नाटक की लता ए ने स्वर्ण, मन्नत मुश्ताक (जेएंडके) ने रजत और मदीहा (जेएंडके) ने कांस्य पदक जीता। जूनियर लड़कों के इसी वर्ग में, उत्तराखंड के आयुष भट्ट ने स्वर्ण, पंजाब के करणबीर ने रजत और हरियाणा के हरियाणा के वंश ने कांस्य पदक हासिल किया। सीनियर पुरुषों की 400 मीटर स्प्रिंट में बारह खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें दिल्ली के अक्षय ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के विशाल विष्णु ने रजत और हरियाणा के बलराम ने कांस्य पदक जीता।

4 of 6
खेलो इंडिया विंटर गैम्स - फोटो : साकिब नबी
क्रास कंट्री में छाया एआईपीएससीबी
महिलाओं की 10 किलोमीटर क्रास कंट्री में एआईपीएससीबी का दबदबा रहा। एआईपीएससीबी के प्रिंस और बबीता ने स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किए जबकि लद्दाख की टेरसिंग लैडोल को कांस्य मिला। इसी खेल के 15 किलोमीटर पुरुष वर्ग में एआईपीएससीबी के शुभम परिहार ने पहला, थम्पस्तान त्सेवांग ने दूसरा और निमा ज़ानपो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

5 of 6
खेलो इंडिया विंटर गैम्स - फोटो : साकिब नबी
माउंटेनियरिंग में हिमाचल के गिरि को स्वर्ण
पुरुषों की टीम माउंटेनियरिंग स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश के गिरि ने स्वर्ण, उत्तराखंड के मयंक डिमरी और हिमाचल प्रदेश के भूपिंदर ठाकुर ने क्रमश: रजत और कांस्य जीता। वर्टिकल अप रेस में उत्तराखंड से मयंक डिमरी ने स्वर्ण, जम्मू-कश्मीर से जीए मोहम्मद वानी ने रजत और हिमाचल के गिरि राज ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खेलो इंडिया विंटर गैम्स - फोटो : साकिब नबी
स्नोबोर्ड में जुबैर और मेहराज को स्वर्ण और रजत
पुरुषों की अल्पाइन स्की में एएससीबी के आसिफ अजीज और बकीर ने क्रमश: स्वर्ण और रजत प्राप्त किया, जबकि हिमाचल प्रदेश के हिमांशु ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया। अल्पाइन स्नोबोर्ड में जम्मू-कश्मीर के जुबैर अहमद लोन और मेहराजुद्दीन ने क्रमश: स्वर्ण और रजत हासिल किया जबकि एएससीबी के रिगजिन नूरबो ने कांस्य हासिल किया। इवेंट खत्म होने के बाद गोल्फ क्लब में विजेताओं को पुरस्कार और पदक वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : दूसरे चरण के पहले दिन 1100 वरिष्ठ नागरिकों को लगाई वैक्सीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें