रोहिंग्याओं के पास फर्जी राशन कार्ड और आधार कार्ड के बाद अब फर्जी पासपोर्ट भी मिले हैं। यह खुलासा रोंहिंग्याओं की वेरिफिकेशन प्रक्रिया में हुआ है। फर्जी पासपोर्ट दो लोगों के पास मिले हैं। इनके खिलाफ त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 77 दर्ज की गई है। यह पहला मामला है, जब किसी रोहिंग्या ने भारत की नागरिकता के लिए पासपोर्ट बनाया हो। इन लोगों के पास फर्जी पैन कार्ड भी हैं। जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए जांच का अहम विषय बन गया है। अब उनसे पूछताछ चल रही है कि आखिर फर्जी पासपोर्ट और पैन कार्ड बनाने का मुख्य मकसद क्या है। यहीं नहीं, रोहिंग्या बस्तियों से बहुत से लोग लापता भी हो गए हैं, जिनकी कोई सूचना नहीं मिल पा रही।