फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाल-ए-कश्मीरः आज कुछ ऐसे हैं घाटी के हालात...जानने के लिए देख सकते हैं दस तस्वीरें

Fri, 30 Aug 2019 01:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 10
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी के हालात में लगातार सुधार हो रहा है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर रहेंगे। वहीं श्रीनगर शहर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में आज यानी कि शुक्रवार को नए प्रतिबंध लगाए गए हैं।

 
  • कश्मीर के हालात जानने के लिए देखिए तस्वीरें साथ ही कुछ खास बातें

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
राज्य प्रशासन का दावा है कि घाटी में सब कुछ सामान्य है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। दुकानें खुल रही हैं।
विज्ञापन

3 of 10
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
दवाइयों व आवश्यक चीजों की किसी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन की ओर से लगातार इस पर पैनी नजर रखी गई है।

 

4 of 10
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती नजरबंद हैं। इसके अलावा एसकेआईसीसी में भी कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को रखा गया है।
विज्ञापन

5 of 10
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर शहर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में आज यानी कि शुक्रवार को नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि यह प्रतिबंध आज तक ही रहेंगे। जुमे की नमाज के मद्देनजर सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंधों की घोषणा की गई। साथ ही बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। घाटी के हालातों में सुधार हो रहा है। फिर भी सड़कों पर वह रौनक नहीं दिख रही है जो प्रतिबंध लगाए जाने से पहले हुआ करती थी।
 
विज्ञापन

6 of 10
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
वहीं घाटी के कई हिस्सों में लैंडलाइन टेलीफोनी सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र सरकार के कदम के बाद 5 अगस्त से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं और सभी इंटरनेट सेवाएं निलंबित बनी हुई हैं।

 
विज्ञापन

7 of 10
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
यह है धारा 144
सीआरपीसी की धारा 144 शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए लागू जाती है। इसको कुछ विशेष परिस्थितियों जैसी दंगा, लूटपाट, आगजनी, हिंसा, मारपीट को रोककर शान्ति व्यवस्था स्थापित करने के लिए लगाया जाता है। इसे लागू करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट यानी जिलाधिकारी एक नोटिफिकेशन जारी करता है। इसके बाद तनावपूर्ण इलाके में यह धारा लागू कर दी जाती है।

 

8 of 10
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
क्या होता है धारा 144 लागू होने पर-
इसकेलागू होने के बाद संबंधित इलाके में 4 या इससे ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते। उस क्षेत्र में हथियारों के लाने व ले जाने पर रोक लग जाती है। यातायात को भी इस अवधि के लिए रोक दिया जाता है।


यह भी पढ़ेंः कश्मीर मुद्दे पर सिंह की दहाड़, राजनाथ के इन सात बयानों से पाकिस्तान को सीखना चाहिए सबक

 

9 of 10
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान – 
धारा 144 लागू होने के बाद हर नागरिक की जिम्मेदारी होती है कि वह इसका पालन करे। वहीं उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी भी की जा सकती है जोकि धारा 107 या धारा 151 के तहत होती है।
विज्ञापन

10 of 10
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर रहेंगे। रावत श्रीनगर का दौरा कर घाटी की सुरक्षा स्थिति और तैयारियों की समीक्षा करेंगे। राज्य से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद सेना प्रमुख बिपिन रावत का पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें