अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद उत्पन्न हालात में तेजी से सुधार हो रहा है। जम्मू व कश्मीर दोनों ही संभाग में कहीं से किसी अप्रिय समाचार की खबर नहीं है। पूरे राज्य में स्वतंत्रता दिवस को लेकर मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल सकुशल संपन्न हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
इस बीच राज्य प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घाटी में चरणबद्ध तरीके से पाबंदियों को कम किया जा रहा है। आवश्यक वस्तुओं, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया गया है। जम्मू संभाग में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है। यहां से पाबंदियां लगभग पूरी तरह से हटा ली गई है।
विज्ञापन
3 of 10
सरकार के प्रवक्ता तथा प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने पत्रकारों को बताया कि प्रशासन राज्य के सभी हिस्सों में पाबंदियों में ढील देने की नीति अपना रहा है। कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय अधिकारियों द्वारा मूल्यांकन के बाद पाबंदियों को कम किया जा रहा है।
4 of 10
सोमवार को ईद का त्योहार एवं नमाज शांतिपूर्ण रहे। निरंतर कोशिश की जा रही है कि लोगों को रोकटोक का सामना न करना पड़े और उन्हें हर संभव सुविधाएं मुहैया हो।
विज्ञापन
5 of 10
चिकित्सा सेवा पटरी पर है। लोगों तक पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इसमें अस्पतालों में कुछ दिन में 13500 ओपीडी, 1400 नए दाखिले और 600 सर्जरी की गई हैं। घाटी के प्रत्येक अस्पताल में जीवनरक्षक सहित अन्य जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
6 of 10
राष्ट्रीय राजमार्ग सामान्य रूप से चल रहा है। एलपीजी तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले 100 भारी वाहन रोजाना चल रहे हैं। घाटी से उड़ानें सामान्य रूप से चल रही हैं। 1400 से 1500 लाइट मोटर और अन्य वाहन रोजाना सड़कों पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 10
15 अगस्त भव्य तरीके से मनाया जाएगा
लाल चौक सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस अवसर को पूरे सम्मान एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि राज्य के सभी हिस्सों में स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
8 of 10
स्वतंत्रता दिवस मनाने की एक खास परंपरा है। यह राष्ट्रीय त्योहार है और पूरे सम्मान एवं भव्यता से मनाया जाएगा। मुझे कुछ विशेष लोगों के बारे में कुछ नहीं कहना। प्रधान सचिव ने बताया कि स्थिति के स्थानीय आकलन के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
9 of 10
पब्लिक बूथ से लोग कर रहे बात
प्रधान सचिव ने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए 300 पब्लिक बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां से वे अपने सगे-संबंधियों और अन्य लोगों से बात कर सकते हैं। एक दिन में 5000 फोन कॉल किए गए। कोशिश की जा रही है कि लोगों को कम से कम असुविधाओं का सामना करना पड़े।
दुष्प्रचार करने वाली सोशल मीडिया पर सख्ती
ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंचों पर फैलाई जा रही दुष्प्रचार पर कहा कि जब कभी किसी फेक अकाउंट के बारे में या गलत सूचना फैलाने की कोशिश या शरारत की कोशिश के बारे में हमें जानकारी मिलती है, उनसे प्रक्रिया के मुताबिक, कानून और सरकार के पास उपलब्ध सभी उपायों के तहत निपटा जाता है।