फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरः देश के लिए खुशखबरी तो पाकिस्तान के सीने पर लोटने लगेंगे सांप, घाटी से आईं कुछ ऐसी तस्वीरें

Sun, 01 Sep 2019 03:15 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 8
कश्मीर के हालात में हो रहा तेजी सुधार - फोटो : अमर उजाला
आज यानी की शनिवार का दिन घाटी के लिए काफी खास है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से घाटी की सड़कें वीरान सी हो गई थीं। लोगों की आवाजाही तो बस नाम मात्र की थी। सरकार द्वारा प्रतिंबधों में कमी करते ही अब रौनक दिखने लगी है। आज भारी संख्या में लोग घरों से निकले, इसके साथ ही सड़कों पर बढ़ा आवागमन सरकार व देश के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। वहीं कश्मीर के हालातों में सुधार देख बौखलाए पाकिस्तान की बौखलाहट और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

2 of 8
कश्मीर के हालात में हो रहा तेजी सुधार - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है ताकि वह आतंकियों को घुसपैठ कराकर यहां का माहौल खराब कर सके।
विज्ञापन

3 of 8
कश्मीर के हालात में हो रहा तेजी सुधार - फोटो : अमर उजाला
वहीं जम्मू-कश्मीर में 12 अक्तूबर से करवाए जा रहे तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर निवेशक सम्मेलन 2019 को स्थगित कर दिया गया है। इसके अब जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के यूटी बनने के बाद नवंबर में होने की उम्मीद है। इसमें केंद्रीय मंत्री, विभिन्न सचिव, राज्य सरकारों के प्रतिनिधि, व्यापार जगत और बड़े उद्योगपति शिरकत करेंगे।

4 of 8
कश्मीर के हालात में हो रहा तेजी सुधार - फोटो : अमर उजाला
इसमें अर्थव्यवस्था से जुड़े विभिन्न सेशन का आयोजन होगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर सम्मेलन के स्थगित होने की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

5 of 8
कश्मीर के हालात में हो रहा तेजी सुधार - फोटो : अमर उजाला
पहले के शेड्यूल के मुताबिक इस सम्मेलन का एसकेआईसीसी श्रीनगर में उद्घाटन और जम्मू विश्वविद्यालय में अंतिम दिन 14 अक्तूबर को समापन होना था।    
 
विज्ञापन

6 of 8
कश्मीर के हालात में हो रहा तेजी सुधार - फोटो : अमर उजाला
सरकार की जेएंडके ट्रेड परमोशन आर्गेनाइजेशन (जेकेटीपीओ) आयोजक एजेंसी की ओर से करवाए जा रहे इस सम्मेलन में उद्योग व व्यापार जगत से करीब 2000 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

7 of 8
कश्मीर के हालात में हो रहा तेजी सुधार - फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन में बड़े पैमाने में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरू, चिनैनी के अलावा दुबई, आबुधाबी, लंदन, नीदरलैंड, सिंगापुर और मलेशिया में रोड शो करवाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

8 of 8
कश्मीर के हालात में हो रहा तेजी सुधार - फोटो : अमर उजाला
वहीं, राज्य प्रशासन का दावा है कि घाटी में सब कुछ सामान्य है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। दुकानें खुल रही हैं। दवाइयों व आवश्यक चीजों की किसी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन की ओर से लगातार इस पर पैनी नजर रखी गई है।

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें