उज्ज नदी का 90 फीसदी पानी जम्मू-कश्मीर में रहेगा
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में पाकिस्तान पर भारत की बड़ी रणनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक मानी जा रही है। सूत्र, दुनियारी, खड्ड, भिनी और तलयान का पंचतीर्थी में संगम उज्ज में पानी के वेग को बढ़ाता है। इसी जगह से इस परियोजना को तैयार किया जाना प्रस्तावित है। उज्ज मल्टीपर्पज परियोजना से सांबा और कठुआ जिले के कंडी इलाकों की 24000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। पहले जहां 16000 हेक्टेयर की सिंचाई का प्रावधान था वहीं अब इसे 8000 हेक्टेयर बढ़ा दिया गया है। इसमें बिलावर की लिफ्ट सिंचाई योजनाओं को भी शामिल किया गया है।