फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों संग पकड़ा गया यह डीएसपी, सुरक्षाबलों को चकमा देने के लिए तीनों ने रचा पगड़ी वाला प्लान

Sun, 12 Jan 2020 11:57 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के वानपोह इलाके से सुरक्षा बलों ने शनिवार को हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर समेत दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक डीएसपी को हिरासत में लिया गया है। आतंकियों के पास से एक एके 47 राइफल तथा तीन पिस्टल बरामद किए गए। गाड़ी से 1.47 लाख रुपये की बरामदगी की भी बात सामने आ रही है। पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुलिस पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ कर रही है।

 
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार आतंकियों में हिजबुल का शोपियां जिला कमांडर सईद नवीद मुश्ताक तथा आसिफ डार शामिल हैं। नवीद हिजबुल का कमांडर और ए प्लस कैटेगरी का आतंकी है। शोपियां के नाजीपोरा निवासी नवीद दो मई, 2014 से संगठन में सक्रिय है।
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
दूसरा आतंकी आसिफ भी शोपियां के बोनगाम का रहने वाला है। 12वीं पास आसिफ दो मार्च, 2019 से सक्रिय है और सी कैटेगरी का आतंकी है। इनके साथ ही त्राल निवासी डीएसपी देविंदर सिंह को भी पकड़ा गया है, जो श्रीनगर एयरपोर्ट पर एंटी हाइजैकिंग स्कवॉड में तैनात है। 

4 of 6
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि पुलिस इन सभी के पीछे पिछले दो-तीन दिनों से लगी हुई थी। तीनों कार (नंबर जेके 03 एच 1738) से श्रीनगर से दोपहर बाद निकले। इनके पीछे पुलिस भी लगी हुई थी। अनंतनाग के वानपोह इलाके में गाड़ी रोक ली गई। गाड़ी में सवार सभी पगड़ी लगाए हुए थे ताकि किसी को शक न होने पाए। इनके चंडीगढ़ जाने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस सारी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

 
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट पर तैनात डीएसपी को गत 15 अगस्त को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला था। आतंकवाद के खिलाफ सफल ऑपरेशन चलाने के लिए एसओजी में तैनाती के दौरान आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर से डीएसपी बनाया गया। बाद में फिरौती मांगने की शिकायत पर एसओजी से हटाने के साथ ही निलंबित किया गया था। लेकिन बाद में बहाल कर श्रीनगर पुलिस कंट्रोल रूप में तैनात कर दिया गया। यहां से पिछले साल श्रीनगर एयरपोर्ट पर तैनात किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
आतंकी नवीद शोपियां इलाके में कई पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल रहा है। इसके साथ ही अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद सेब की खरीद के लिए बाहरी राज्यों से पहुंचे ट्रक चालकों की शोपियां में हत्या की घटनाओं में भी शामिल था। शोपियां में वह डीएसपी आशिक टाक के वाहन पर हमले में भी शामिल था, जिसमें तीन पीएसओ और ड्राइवर की मौत हो गई थी। बटगुंड में तीन अन्य पीएसओ की हत्या में भी वह शामिल रहा था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें