चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मंगलवार को मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी है। नवरात्र का आठवां दिन और मंगलवार होने के चलते बावे वाली माता मंदिर और पक्का डंगा स्थित चंडी माता मंदिर में विशेष हवन-पूजन किया जा रहा है। अष्टमी पर लोग मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे हैं। वहीं सोमवार को अष्टमी को लेकर लोगों ने बाजारों में खूब खरीदारी भी की। बावे वाली माता मंदिर के महंत बिट्टा ने कहा कि मंदिर में हवन-पूजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कोविड के नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
2 of 5
बावे वाली माता का मंदिर जम्मू
- फोटो : निखिल मेहता
सुबह छह बजे से ही भक्त मंदिरों में पहुंचने शुरू हो गए थे। यह सिलसिला रात आठ बजे तक ऐसे ही जारी रहेगा। मां के चरणों में हाजिरी लगाने के लिए लंबी-लंबी कतारों में श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान भजन कीर्तन भी चलता रहा।
विज्ञापन
3 of 5
बावे वाली माता का मंदिर जम्मू
- फोटो : निखिल मेहता
मंदिर परिसरों में भक्तों को थर्मल स्कैनिंग से प्रवेश दिया गया। शहर के बावे वाली माता मंदिर, महामाया मंदिर, रघुनाथ मंदिर, नगरोटा का कोल कंडोली मंदिर और महालक्ष्मी मंदिर में मेले जैसा महौल दिखा। यहां सैनिटाइजर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मंदिरों में सामाजिक दूरी के लिए गोल घेरे भी बनाए गए हैं। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।
4 of 5
बावे वाली माता का मंदिर जम्मू
- फोटो : निखिल मेहता
बावे वाली माता के मंदिर में पहुंची भक्त सुनीता देवी ने कहा कि हर वर्ष प्रथम नवरात्र पर परिवार समेत दर्शन करने आते हैं। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर नहीं आ पाए थे। इस बार दर्शन करने का सौभाग्य मिला है।
उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मास्क पहना है और सामाजिक दूरी का भी पालन कर रहे हैं, लेकिन इतनी भीड़ में प्रोटोकॉल का पालन करना सबसे बड़ी चुनौती है। सुनीता देवी ने कहा कि उन्होंने मां के दरबार में कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थना की।