फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K DDC Election बुलेट पर भारी बैलेटः जम्मू-कश्मीर बीडीसी चुनाव, तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह

Wed, 16 Dec 2020 04:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच आज जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव के सातवें चरण में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 31 सीटों पर मतदान जारी है। इसमें कश्मीर संभाग में 13 और जम्मू संभाग में 18 सीटों पर 687115 मतदाता 298 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मैदान में 72 महिला प्रत्याशी भी हैं। प्रदेश में 1 बजे तक 47.43 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें कश्मीर संभाग में 32.41 और जम्मू संभाग में 59.90 फीसदी लोगों ने वोट डाले।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव - फोटो : बासित जरगर
राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने बताया कि डीडीसी चुनाव के लिए कश्मीर संभाग की 13 सीटों पर 148 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इसमें 34 महिला प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव - फोटो : बासित जरगर
इसी तरह जम्मू संभाग की 18 सीटों के लिए 150 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 38 महिला प्रत्याशी हैं। 

 

4 of 5
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव - फोटो : बासित जरगर
31 सीटों के लिए 687115 मतदाता (359187 पुरुष और 327928 महिला) मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के लिए जम्मू-कश्मीर में 1852 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिसमें जम्मू संभाग में 784 और कश्मीर संभाग में 1068 मतदान केंद्र हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव - फोटो : बासित जरगर
पुलवामा, बारामुला, कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग, बांदीपोरा, गांदरबल, कुपवाड़ा और बडगाम में मतदान के दौरान लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें