पीडीपी नेता के घर पर हुए हमले में शहीद कांस्टेबल मंज़ूर अहमद का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। कांस्टेबल मंजूर अहमद बडगाम जिले के निवासी थे। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
2 of 5
शहीद जवान का अंतिम संस्कार
- फोटो : बासित जरगर
बता दें कि मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के नाटीपोरा इलाके में सोमवार सुबह आतंकियों ने पीडीपी नेता हाजी परवेज अहमद के घर पर हमला किया। इस हमले में उनका निजी सुरक्षा गार्ड कांस्टेबल मंज़ूर अहमद घायल हो गया। घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 5
शहीद जवान का अंतिम संस्कार
- फोटो : बासित जरगर
जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही श्रीनगर से लेकर बडगाम तक कोहराम मच गया।
4 of 5
शहीद जवान का अंतिम संस्कार
- फोटो : बासित जरगर
उधर, पीडीपी नेता परवेज ने कहा कि मैं, मेरे बच्चे, बूढ़ी मां और अन्य परिवार वाले घर में थे। सुबह फिरन पहने दो हमलावर मुख्य दरवाजे से दाखिल हुए और पुलिसकर्मी पर फायरिंग की।