कोरोना महामारी बढ़ने के साथ महंगाई भी बढ़ती जा रही है, फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। लॉकडाउन के बीच आम लोगों को दिहाड़ी भी नहीं मिल पा रही, इससे उन्हें घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है तो, फल कहां से खरीदेंगे। यूनिवर्सिटी रोड के पास रेहड़ी पर फल खरीदने पहुंचे शहरवासी मोहित, रविंद्र और संजीत सिंह ने बताया कि डॉक्टर फल खाने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम नागरिक के लिए फल खरीदना मुश्किल हो गया है। जम्मू शहर में किराये के घर में रह रहे किश्तवाड़ निवासी ब्रिज मोहन और उनकी पत्नी शांति का कहना है कि फलों के दाम जरूर बढ़े हैं, लेकिन दुकानदार भी अपनी मर्जी से ही सामान की कीमत लगा रहे हैं। तालाब तिल्लो निवासी जोगिंद्र पाल ने बताया कि फल विक्रेता सिर्फ अपना ही पेट भर रहे हैं, उन्हें आम लोगों की कोई परवाह नहीं। 20 रुपये की चीज पचास में बेच रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
fruit
खाद्य आपूर्ति सहित अन्य संबंधित विभागों को दुकानदारों पर नजर रखनी चाहिए और अधिक दाम वसूलने वालों पर कार्रवाई की जाए, ताकि सभी रेट लिस्ट के मुताबिक फल सामान आदि बेचें।
विज्ञापन
3 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बिक्रम चौक के पास फल विक्रेता रवि कुमार और अमित ने कहा कि फलों के रेट और बढ़ सकते हैं, मंडी में नया स्टॉक नहीं आ रहा।
4 of 5
नारियल और कीवी
- फोटो : amar ujala
इससे पुराने माल की कीमत ज्यादा कर दी गई है। नारियल की 675 रुपये गुत्थी मिल रही है, इसलिए बेचना बंद कर दिया है। डोगरा चौक पर फल विक्रेताओं ने कहा कि खरीदार नहीं पहुंच रहे, फल खराब हो जा रहे हैं, इससे नुकसान हो रहा है।
ये हैं फलों के दाम
फल अब पंद्रह दिन पहले
नारियल 80-100 40-60 एक पीस
सेब 280 300 प्रति किलो
अनार 180 120
आम 70-80 90-100
अंगूर 160 110
कीवी 60-70 20-30 एक पीस
केला 70-80 50-60 दर्जन
खीरा 30-40 20-25..