श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर बनिहाल के पास कार में धमाका हुआ है। धमाका उस समय हुआ जब वहां से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का काफिला गुजर रहा था। धमाके से सीआरपीएफ की बस को मामूली नुकसान पहुंचा है। देखें हादसे की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 8
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को 10.30 बजे सीआरपीएफ की 54वीं बटालियन का दस्ता बस संख्या HR66-8067 से हाइवे के पास से गुजर रहा था, तभी बस से कुछ दूर एक कार में धमाका हो गया। कार का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
पहले कहा जा रहा था कि कार में सिलेंडर का विस्फोट हुआ लगता है, लेकिन बाद में सीआरपीएफ ने जो बयान जारी किया उसमें सिलेंडर ब्लास्ट की कोई बात नहीं है।
4 of 8
सीआरपीएफ ने ये भी कहा है कि आतंकी साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता और हर एंगल से घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 8
वहीं सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि धमाका बहुत तेज था और अगर कार सीआरपीएफ के दस्ते से थोड़ी और पास होती तो दुर्घटना बड़ी हो सकती थी।
विज्ञापन
6 of 8
वहीं, इस हमले के बाद एक बार फिर वही प्रश्न उठ रहा है कि आखिर सीआरपीएफ दस्ते के मूवमेंट के दौरान यातायात चालू क्यों रखा गया?
विज्ञापन
7 of 8
तस्वीरें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि धमाका कितना तेज रहा होगा कि कार के परखच्चे उड़ गए।